• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

प्यार में बदली फेसबुक की दोस्ती, मध्यप्रदेश से कम्पिल पहुंचा प्रेमी, लेकिन फिर…

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
9
प्रेमी

फर्रुखाबाद। इंस्टाग्राम पर हुए संपर्क के बाद प्यार के वशीभूत होकर प्रेमी हजारों किलोमीटर दूर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी छोड़कर प्रेमिका से शादी रचाने क्षेत्र के एक गांव पहुंच गया। युवती के स्वजन को यह प्रेम संबंध रास न आया तो युवक की धुनाई कर दी। युवती भी स्वजन के आगे उसके खिलाफ हो गई। दुखी प्रेमी युवक ने प्रेमिका के घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती के स्वजन ने ही उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया। कंपिल थाने की पीआरवी के सुनील कुमार, धर्मेंद्र व सुरजीत क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण के साथ बेहोश युवक को कायमगंज सीएचसी लाए।

बताया गया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीण के मुताबिक युवक उनके घर आकर उसकी पुत्री से शादी करने की जिद कर रहा था। वह उसे नहीं जानते, उनके इन्कार कर देने पर उसने जेब से कोई पुड़िया निकाल कर खा ली। उपचार के बाद युवक के होश में आने व उसके पास मिले आधार कार्ड व अन्य कागजों से जो कहानी सामने आई वह यह कि युवक आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के विरलांगी नगर के चनिया विधी इछापुरम मंडलम निवासी साहू निरंजन का पुत्र हरी साहू है। वह यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएइ) में नौकरी करता है। इंस्टाग्राम पर उसका संपर्क कंपिल क्षेत्र की युवती से हुआ। लगातार इंटरनेट मीडिया के जरिए प्यार हो गया।

प्रेमी के मुताबिक एक वर्ष पहले वह आगरा में युवती से मिला था। युवती के बुलाने पर वह शुक्रवार को कंपिल क्षेत्र के गांव में उसके घर पहुंचा था, तब घर में युवती अकेली थी। वह करीब तीन घंटे उसके घर रहा। उसने युवती की मांग में सिंदूर भी डाला था। शुक्रवार को उनके घर से चले आने के बाद वह धर्मशाला में रुका। शनिवार को फिर युवती के घर पहुंचा, जहां उसने परिवार वालों के सामने शादी की प्रस्ताव रखा। परिवार वालों के सामने युवती भी बिफर गई। परिवार वालों ने मारपीट कर व धक्का दिया। साथ ही युवती ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इस अपमान के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

प्रेमी ने बताया कि ऐसी परिस्थिति के लिए वह जहरीला पदार्थ साथ लेकर गया था। युवक ने बताया कि यहां आने के लिए उसने यूएई की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। युवती के परिवार वालों ने मारपीट के साथ उसका पासपोर्ट भी फाड़कर फेंक दिया। कंपिल पीआरवी के कहने पर युवक के होश में आने के बाद युवती के स्वजन उसे लेकर कंपिल थाने गए हैं। कंपिल थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रकरण के बारे में फोन पर जानकारी मिली थी। थाने में न कोई आया न कोई तहरीर दी गई।

Tags: farrukhabad boyfriend poisonousfarrukhabad newskanpur-city-crimenewsreached UAE boyfriendrelatives not ready marriagestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

प्लेऑफ

लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ को मिली करारी मात, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात

4 years ago
Khalid-Al-Mislam

फीफा वर्ल्ड कप के दौरान क़तर में Photo-Journalist खालिद अल-मिस्लाम की अचानक हुई मौत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

July 4, 2026
Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)