• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

Fake currency: मेरठ…… पुलिस ने पकड़े 53 लाख के नकली नोट, होमगार्ड समेत छह गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Fake currency

मेरठ। Fake currency मेरठ में एसओजी टीम, लिसाड़ी गेट और गंगा नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को तीन गुना कीमत के नकली नोट देने के नाम पर अपना शिकार बनाया करते थे। फर्जी नकली नोट के काले और गोरख धंधे में एक होमगार्ड सतेंद्र शर्मा की अहम भूमिका होती थी जिसे उसके भाई कृष्ण शर्मा सहित मोहसिन, नाजिम महताब और अरशद गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी क्राइम ने की प्रेस वार्ता

पुलिस ने 15 हज़ार के असली नोट सहित करीब 53 लाख रुपये के फर्जी नकली नोट(Fake currency) बरामद किए है। मेरठ में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि एसओजी की टीम और लिसाड़ी गेट, गंगा नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगो को तीस हजार रुपये के बदले में एक लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच दिया करते थे और जब कोई इनके चंगुल में फंस जाता था तो पहले उसे असली नोट नकली नोट बता कर दिया करते थे। जिसके बाद जब बाजार में नोट चल जाता था।

ऐसे करते थे डील

उंसके बाद लोग इस गिरोह से डील करते थे। जब लोग इनसे नकली नोट(Fake currency) की खेप लेने आते थे तो गिरोह के लोग इन्हें कुछ चिन्हित ठिकानों पर बुलाकर जैसे ही उनसे फर्जी नकली नोट देने के बदले उनसे असली नोट लेते थे तभी गिरोह में शामिल होमगार्ड सतेंद्र और उसका भाई पुलिस की वर्दी में पहुंच जाते थे और फर्जी नकली नोट देने आए गिरोह के सदस्य और बैग को पकड़ लेते थे।

गड्डी में सिर्फ चार या पांच की असली नोट

जिसे देख नोट लेने आया व्यक्ति डर जाता था तो होमगार्ड उसे डांट डपट कर भगा देते थे जिसके चलते ठगी का शिकार बना व्यक्ति डर के चलते कहीं शिकायत भी नहीं करता था। पकड़ा गया गिरोह नकली नोट की गड्डी में ऊपर और नीचे तो चार पांच असली नोट लगा देते थे और बीच मे नोट के साइज के कटे हुए सफेद पेपर लगा दिया करते थे और उसे बंडल में बंद कर लोगो को अपनी ठगी का शिकार बना लिया करते थे।

कांवड़ यात्रा में रकम चलाने की फिराक में थे आरोपित

25 लाख की रकम आरोपितों ने कांवड़ यात्रा के दौरान चलाने का निर्णय लिया था। उनका कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान नकली रकम बाजार में उतार दी जाएगी। उसके बदले में असली रकम बना ली जाएगी। आरोपितों ने बताया कि शहर के काफी लोगों को 45 फीसदी असली रकम लेने पर नकली नोट देते थे। ऐसे चलाते थे नकली नोट : गडडी में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए जाते थे। खरीदार को पहले असली नोट नकली बताकर दिया जाता था, जो बाजार में नकली समझकर चला देता था। उसे लगता था कि नकली नोट बाजार में आसानी से चल रहा है।

ऐसे करते थे घालमेल

उसके बाद गडडी में ऊपर नीचे असली नोट लगाकर नकली नोट सप्लाई कर देते थे। बाद में जो भी विरोध करता था। उसके पास होमगार्ड और उसका भाई खाकी वर्दी पहनकर चले जाते थे, जो उसे जेल में डालने की धमकी देकर शांत कर देते थे। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि नकली नोटों के साथ होमगार्ड समेत छह आरोपितों को पकड़ लिया है। अधिकारी उनसे पूछताछ कर नकली नोट बरामद करने में जुटे हुए है।

Tags: Fake currency in meerutFake notesFake notes In MeerutFake notes recoveredmeerut-city-crimenewsstateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

West Avenue Realty

West Avenue Realty Successfully Raises NCDs Within Three Years of Operations, Signaling Strong Investor Confidence

2 months ago
Chitkara University

Chitkara University Hosts ICAN 2026 with Strong International Participation and Focus on AI-Led Research and Innovation

2 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)