ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

&TV के कलाकारों ने अपने सबसे बेहतरीन फैन मोमेंट्स के बारे में बताया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 27, 2022
in मनोरंजन
1
Fan moments shared by &TV artists

Fan moments shared by &TV artists

Fan moments shared by TV artists : एक प्रशंसक का अटूट प्यार किसी भी कलाकार को एक सेलेब्रिटी बना देता है। हमने कई बार प्रशंसकों को अपने चहेते सितारे के बारे में बात करते और उनके लिये अपना प्यार जताते हुए देखा है। हालांकि, इसके विपरीत, एण्डटीवी के कलाकार अपने उन प्रशंसकों के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें काफी प्यार दिया और खूब सराहना की है। इन कलाकारों में शामिल हैं- आन तिवारी (‘बाल शिव’ के बाल शिव), पवन सिंह (‘और भई क्या चल रहा है?’ के रमेश प्रसाद मिश्रा), योगेश त्रिपाठी (‘हप्पू की उलटन पलटन’ के हप्पू सिंह) और शुभांगी अत्रे (‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी)।

Read this –   Do you want to become a film artist? Want to join Film Industry ?

आन तिवारी (‘बाल शिव’ के बाल शिव) ने कहा, ‘‘मेरे किरदार को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है, लेकिन मुझे तब बहुत खास लगता है, जब असल जिन्दगी में भी लोग मुझे बाल शिव कहकर पुकारते हैं। मेरे इर्द-गिर्द मुझे बाल शिव के रूप में देखने वाले लोग एक अनोखा एहसास देते हैं। एक घटना, जो हमेशा मेरे लिये बहुत खास रहेगी, वह तब की है, जब मैं देव दीपावली मनाने के लिये वाराणसी गया था। मैं अस्सी घाट में मंच पर गया और मैंने जैसे ही हर हर महादेव कहा, लाखों लोगों ने मेरे बाद हर हर महादेव बोलना शुरू कर दिया। वह सपने के जैसा अनुभव था।

मैं अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूँ। यह सबसे खास रिश्ता है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’’ पवन सिंह (‘और भई क्या चल रहा है?’ के रमेश प्रसाद मिश्रा) ने कहा, ‘‘जब हमने ‘और भई क्या चल रहा है?’ की शूटिंग शुरू की थी, तब मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे किरदार को दर्शक इतना पसंद करेंगे। लेकिन मैं भाग्य शाली हूँ कि दर्शकों को मुझे स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है और मेरा सबसे खुशनुमा पल वह है, जब प्रशंसक सेट पर हमसे मिलने आते हैं। खासतौर से मुझे एक प्रशंसक याद है, जो मुझसे मिलने के लिये पूरी दोपहर इंतजार करता रहा और हम शूटिंग में व्यस्त थे। और जब मैंने उसे देखा, वह दौड़कर मेरे पास आया और मुझे गले लगा लिया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे चाय और स्नैक्स कितने पसंद हैं, यह जानकर उन्होंने खास चाय और घर के बने स्नैक्स दिये। वे बहुत विनम्र और प्यारे थे। मुझे ऐसा लगा कि मैं उन्हें कई वर्षों से जानता हूँ। ऐसे पल वाकई असाधारण होते हैं।’’

Read this –सोनी सब के शो ‘धर्म योद्धा गरुड़’ में कादरू ने गरुड़ को अपना दास बनाने के लिये नई योजना बनाई

Fan moments shared by &TV artists
Fan moments shared by &TV artists

योगेश त्रिपाठी (‘हप्पू की उलटन पलटन’ के हप्पू सिंह) ने कहा, ‘‘किसी एक्टर (Fan moments shared by TV artists) के जीवन में प्रशंसक बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि वही हमें बनाते हैं या फिर बिगाड़ते हैं। उनके कारण ही हम आज इस मुकाम पर हैं। प्रशंसक अपना प्यार जताने के लिये खास तरीके अपनाते हैं और ऐसा ही एक प्रशंसक, जो मुझे याद है, वह है मनोज सिन्हा, जो एक मशहूर कार्टूनिस्ट है और जिसने मेरे किरदार दरोगा हप्पू सिंह का एक व्यंग्य-चित्र बनाया था! वह व्यंग्य-चित्र मुझे बहुत पसंद है और मैंने उसे फ्रेम करवाकर अपने मेकअप रूम में लगाया है। इतना ही नहीं, मुझे देशभर के अन्य प्रतिभाशाली प्रशंसकों से भी कई पेंटिंग्स और स्केचेस मिले हैं और इस प्यार और सराहना के लिये मैं बहुत आभारी हूँ।’’ शुभांगी अत्रे (एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘हर कलाकार दर्शकों से मिलने वाले प्यार से उत्साहित होता है और मैं भाग्यशाली हूँ कि मुझे अपने प्रशंसकों से इतना प्यार मिला है।

लेकिन एक घटना ने मेरा दिल छू लिया था और मुझे काफी सम्मानजनक अनुभव हुआ। वह है सोशल मीडिया पर मेरे जैसी दिखने वाली देवी की मूर्ति। कई लोगों ने मुझे टैग किया और संकेत दिया कि वह मूर्ति मेरे जैसी है। उस तस्वीर को देखकर मैं बहुत भावुक हो गई थी। यह देखना सबसे यादगार पलों में से एक था कि किसी ने मेरे प्रति अपना प्यार और लगाव दिखाने के लिये इतनी अलग कोशिश की थी। मुझे सच में लगा कि मैं बहुत खास हूँ। इसके लिये मैं उस कलाकार (Fan moments shared by TV artists) की हमेशा आभारी रहूंगी।’’

देखते रहिये ‘बाल शिव’ रात 8ः00 बजे, ‘और भई क्या चल रहा है?’ रात 9ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, केवल एण्डटीवी पर!

Tags: &TV&TV newsAngooriFan moments shared by &TV artistsTiwari jiTv ArtitsVibhuti
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In