• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अवैध संबंध के शक में हुई थी किसान की हत्या: सहारनपुर में शराब के नशे में फावड़े से काट डाला था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
किसान

सहारनपुर। बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपनी पत्नी के साथ अंबेहटा चांद गांव में काफी समय से रह रहा था। आरोपित की पत्नी के अवैध संबंध किसान से हो गए थे, जिससे वह उससे रंजिश रखने लगा था। आरोपित अपने कबूल भी कर लिया है कि उसने ही किसान को फावड़ से काटा है। पुलिस ने हत्यारोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह है मामला

पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि किसान मुनेश पुत्र रामपाल की हत्या के मामले में शामली जिले के थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी संजय पुत्र श्रीपाल को हत्या के एक दिन बाद ही हिरासत में ले लिया था। उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसकी शादी अंबेहटा चांद निवासी एक महिला के साथ हुई थी। महिला कुछ दिन अपनी ससुराल में रही। बाद में वह अपने पति संजय को लेकर मायके में आ गई और अपने पिता के साथ रहने लगी। किसान मुनेश का महिला के घर आना जाना था। जिस कारण किसान के महिला से संबंध बन गए। इस बात का पता संजय को चला तो उसने काफी मना किया, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। संजय ने बताया कि 22 जुलाई की रात उसने देखा कि किसान मुनेश अपने घेर में अकेला सोया हुआ है। तभी वह फावड़ा लेकर पहुंचा और सोते हुए किसान पर फावड़े से कई वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह हुई थी वारदात

23 जुलाई की सुबह अंबेहटा चांद निवासी किसान मुनेश का शव उसके घेर में पड़ा मिला था। मुनेश का शव खून से लथपथ था। मुनेश की हत्या के मामले में उसके भाई सुभाष की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना का पता चलने पर खुद एसएसपी विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे थे। जांच में संजय का नाम सामने आया।

कोई और तो नहीं था हत्या में शामिल

पुलिस को शक है कि अकेला संजय हत्या को अंजाम नहीं दे सकता है। इसलिए पुलिस पता कर रही है कि आखिर दूसरा व्यक्ति कौन था। मृतक के परिजनों का भी कहना है कि अकेले संजय ने हत्या नहीं की है। कोई और भी शामिल है।

Tags: farmer murder in saharanpurillicit murdermeerut-city-crimenational newsnewsSSP Vipin TadastateUP Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fintastics

Fintastics Emerges as a Game-Changer in Smart Money Management

5 months ago
Today’s Horoscope 21st September 2023

Today’s Horoscope 21st September 2023 | आज का राशि फल दिनांक 21 सितम्बर 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

July 30, 2026
RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

July 30, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)