ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नशा तस्करों (Drug Smugglers) खिलाफ बेझिझक दें सूचना, पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई

एडीजीपी ने हाउ दा जोश नारे के साथ युवाओं में नशा के खिलाफ भरा जोश

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 18, 2023
in हरियाणा
0
Drug Smugglers

सिरसा, 18 अक्टूबर।(सतीश बंसल इंसां ) हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव आज स्थानीय राजकीय नेशनल महाविद्यालय परिसर में मंडल पुलिस व प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नशा (Drug Smugglers) मुक्ति जागरूकता अभियान में बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एडीजीपी ने कहा कि जिंदगी बहुत ही छोटी है, इसे नशे में खराब न करें और अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करके उसे प्राप्त करने में जी-जान से मेहनत करें। उन्होंने एक शायर के शब्दों को उकेरते हुए कहा कि सौ ग्राम जिंदगी, संभाल कर खर्चिये, रोने के लिए जिंदगी बहुत ही छोटी है। इसलिए युवा अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए जी जान लगा दें। नशा न सिर्फ आपकी जिंदगी को बर्बाद कर देता है बल्कि इसकी गिरफ्त में आने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार और मोहल्ला इसके दुष्प्रभाव से नहीं बच पाता।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे सेना के जवान देश की सीमा पर तैनात रहकर दुश्मनों से हमारी हिफाजत करते हैं, ठीक उसी प्रकार हमारा कर्तव्य बनता है कि हम नशा जैसा बुराई के खिलाफ यौद्घा बनकर लड़ाई लड़ें और एक सभ्य समाज की संकल्पना को साकार करने में सहयोगी बनें। पहले स्वयं से शुरुआत करें और जीवन में कभी भी नशा ना करने का संकल्प लें।उन्होंने बताया कि नशे के कारण कई परिवारों ने अपने चिराग को खोया है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि नशे ने समुचे परिवार के युवाओं को अपने चंगुल में ले लिया और अब उनके परिवार में कोई भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि धूंआ उड़ना या किसी अन्य प्रकार का नशा करने वाला व्यक्ति कूल नहीं बनता, बल्कि इससे न सिर्फ उसका जीवन नष्ट होता है अपितू पूरा परिवार अंधेरे की गर्त में चला जाता है। प्रदेश में नशे के कारोबार  पर अंकुश लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाया गया है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जब वे इस ब्यूरो के इंचार्ज थे तब उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्टेट एक्शन प्लान बनाया था। इसी दौरान उन्होंने प्रयास फाउंडेशन की नींव रखी, जिसके माध्यम से हजारों युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के साथ-साथ नशे (Drug Smugglers) में लिप्त युवाओं को काउंसलिंग व चिकित्सकीय मदद के द्वारा नशे से बाहर निकालने में मदद की जा रही है।उन्होने कहा कि सिरसा, डबवाली व फतेहाबाद जिला नशे के 290 सबसे अधिक नशा प्रभावित जिलों में शामिल हैं। इसलिए मंडल पुलिस द्वारा इन जिलों में विषेश नषा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। बार्डर जिला होने के नाते इस क्षेत्र में नशे का प्रभाव ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हमारे देष के सैनिक जहां बार्डर पर एक जंग लड़ रहे हैं वहीं हमारे युवा नशे के खिलाफ दूसरी जंग लड़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने दोस्तों या सहयोगियों के दबाव में आकर नषा न करें। यदि कोई व्यक्ति एक बार नशे को ट्राई करने के लिए दबाव बनाता है तो उसे ÓÓनहींÓÓ कहना सीखिए, क्योंकि एक ना आपके पूरे परिवार को नर्क झेलने से बचा सकती है।

ये भी पड़े-पुलिस की टीमों ने शहर सिरसा के विभिन्न क्षेत्रों में अल सुबह दस्तक देकर चलाया Search Campaign

उन्होंने कहा कि नषा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा धाकड़ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में कम से कम पांच धाकड़ बनाए जा रहे हैं जो अपने सहपाठियों का न सिर्फ नशे की लत के बारे में सचेत करते हैं बल्कि आसपास होने वाले नशे के कारोबार पर भी नजर रखते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उनके संज्ञान में कोई नषा करने वाला, बेचने वाला या इसकी सप्लाई करने वाला दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 9050891508 व 8814091508 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आपकी जागरूकता से किसी व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है।
जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्मों व सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाला नशा किसी भी नजर से आकर्षक नहीं होता है। पर्दे पर धूएं के छल्ले उड़ाते हुए किरदार को देखकर कभी भी नशे की तरफ आकर्षित मत हों। क्योंकि पर्दे पर दिखने वाला आकर्षक व्यक्तित्व हकीकत में भयावह व नारकीय जिंदगी का रास्ता है। (Drug Smugglers)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि नषा नाष की जड़ है, इसलिए युवा इससे दूर रहें। उन्होंने कहा कि नषा करना, इसे रखना व बेचना तीनों की अपराध की श्रेणी में आते हैं। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधी को 20 साल तक की सजा व दो लाख रुपये का जुर्माना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के साथ-साथ युवा साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक रहें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अश्लील पोस्ट या कमेंट न करें, क्योंकि यह अपराध है और ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तुरंत साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1903 पर शिकायत दर्ज करवाएं। (Drug Smugglers)

इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा कर्ण लड्डा के निर्देशन में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें एक युवक के नशे में पड़ने और उसके कारण उसके परिवार में पड़ने वाले प्रभाव का सजीव व भावुक चित्रण दिखाया गया। इस अवसर पर एडीजीपी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को वीडियो स्लाइड के माध्यम से नशे बारे जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एडीजीपी श्री जाधव ने मौके पर नषा मुक्ति अभियान से जुड़े सिरसा व डबवाली पुलिस की टीम व एनसीसी के विद्यार्थियों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में भारत सिंह राठोर, नीतू बाला, मनीशा, संदीप, राजेश यादव, अंकुश, कपिल षर्मा, निखिल, आरजु व पलक शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल ने एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूशण को स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया। (Drug Smugglers)

Tags: Drug Smugglerspolice taken strict action
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In