ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

South Africa के खिलाफ फाइनल मुकाबला आज, भारत की नजर सीरीज जीत पर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in खेल
0
South Africa

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच भारतीय टीम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के विरुद्ध आखिरी वनडे जीतने उतरेगी। मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। पहले मैच में मामूली अंतर से हार के बाद भारत की दूसरी श्रेणी की टीम ने दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। एक बार फिर भारतीय प्रशंसक श्रेयस अय्यर और इशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना देखना चाहेगी।

शिखर और गिल के पास मौका : भारत की मुख्य टीम टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए आस्ट्रेलिया में है। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में वनडे टीम दक्षिण अफ्रीका(South Africa) की मुख्य टीम के विरुद्ध हाथ आजमा रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया की जगह भारत में ही अभ्यास कर रही है। अगले साल भारत में ही वनडे विश्व कप होना है और ऐसे में यह वनडे धवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धवन इस समय सिर्फ वनडे प्रारूप में ही भारतीय टीम का हिस्सा हैं और वह रन बनाकर इस प्रारूप में बने रह सकते हैं। ऐसे में उनके अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना बनी रहेगी। धवन सीरीज में अभी तक केवल 17 रन बना पाए हैं। गिल शीर्ष क्रम में मिल रहे अवसरों का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे वनडे में वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

मध्यक्रम मजबूत : भारतीय मध्यक्रम में अय्यर, किशन और संजू सैमसन शामिल हैं। अय्यर और सैमसन ने जहां अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है वहीं किशन शानदार लय में दिख रहे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन जब वनडे विश्वकप के लिए खिलाड़ियों को आजमा रहा है तब यह तीनों अपनी फॉर्म बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 विश्वकप के लिए टीम में जगह बनाने का मजबूत दावा पेश किया है। स्पिनर शाहबाज अहमद और रवि बिश्नोई ने भी पदार्पण पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए जीत जरूरी : दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के लिए यह सीरीज अगले साल होने वाले विश्वकप की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। वह आइसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में कुछ अंक अपने खाते में जोड़ने का पूरा प्रयास करेगा। दक्षिण अफ्रीका अभी रैंकिंग में 11वें नंबर पर है और वह 50 ओवरों के विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की स्थिति में नहीं दिख रहा है। कप्तान तेंबा बावुमा खराब फार्म में चल रहे हैं। उन्हें अस्वस्थ होने के कारण दूसरे वनडे में विश्राम दिया गया था और देखना होगा कि वह निर्णायक मैच में वापसी करते हैं या नहीं। कार्यवाहक कप्तान केशव महाराज ने दूसरे वनडे में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का गलत फैसला किया क्योंकि बाद में गेंदबाजी करते हुए ओस के कारण दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को काफी परेशानी हुई थी। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीका भी निर्णायक मैच में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगा। उसकी तरफ से बल्लेबाजी में अभी तक क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम इस प्रकार है :

भारत-शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार, शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी।

दक्षिण अफ्रीका(South Africa)-टेंबा बावुमा (कप्तान), जेनमन मलान, क्विंटन डिकाक, एडेन मार्करैम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, तबरेज शम्सी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसेन, एनरिक नोत्र्जे और एंदिल फेलुकवायो।

Tags: 3rd ODIArun Jaitley StadiumDelhi ODIInd vs SAIndia cricket teamIndia vs South Africa 3rd ODInav times newsNavtimesNTN newsShikhar DhawanTeam India
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In