छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, छात्र समेत 3 को लगी गोली
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, March 30, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, छात्र समेत 3 को लगी गोली

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
3
छात्रों

छात्रों

गोरखपुर। दुर्गाबाड़ी रोड पर तरंग क्रासिंग के पास सोमवार की रात छात्रों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष से पहुंचे अंडा विक्रेता ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें छात्र समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद भगदड़ मच गई। आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। कोतवाली पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले गई। जहां छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपित की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पुलिस हमलावर छात्रों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

यह है मामला

जटाशंकर पोखरा निवासी शंकर चौधरी प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है। उनका 17 वर्षीय बेटा शनि इंटर का छात्र है। शाम को दुर्गाबाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। सोमवार की देर शाम कोचिंग से लौटते समय छात्रों के एक गुट ने शनि को पीट दिया। जिसकी सूचना उसने पिता को दी। शंकर पहुंचे तो पिटाई करने वालों ने चौराहा पर अंडा की दुकान लगाने वाले अभिषेक यादव को बुला लिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया।

पिस्टल से ताबड़तोड़़ फायरिंग

हाथापाई होने पर कोचिंग में पढ़ने वाला काजीपुर निवासी अनिकेत सिंह बीच-बचाव करने लगा। यह बात अभिषेक यादव को नागवार लगी। पिस्टल निकालकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनिकेत सिंह सीने, शंकर चौधरी के दाएं कंधे और जिम में जा रहे बेनीगंज निवासी शाहनवाज के बाएं हाथ में गोली लग गई। मेडिकल कालेज में भर्ती अनिकेत की स्थिति गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि अभिषेक की तलाश चल रही है। पूछताछ के लिए करीबियों को हिरासत में लिया गया है।

15 दिन से चल रहा था विवाद

कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुट में 15 दिन से विवाद चल रहा था।दोनों तरफ से कई बार मारपीट हुई लेकिन पुलिस को जानकारी नहीं हुई।सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रुप ले लिया।

घटना के बाद बंद हो गई दुकानें

मौके से पुलिस को पिस्टल की कारतूस का खोखा मिला है।अभिषेक यादव के अलावा वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच कर रही है। घटना के बाद दुर्गाबाड़ी रोड की दुकानें बंद हो गई।

Tags: clashes between student groupsfiring in gorakhpurgorakhpur crime newsgorakhpur-city-crimenewsstateThree got shot in the shootout
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

CERT

भारत में साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सीईआरटी (CERT) -इन और मास्टरकार्ड इंडिया ने किया समझौता

2 years ago
Shishpal Keharwala

युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं देना ही ध्येय : शीशपाल केहरवाला (Shishpal Keharwala)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

North East Shiksha Samvaad

North East Shiksha Samvaad in Nagaland Calls for Urgent Shift to Future-Ready Education

March 29, 2026
Zopper

Zopper Launches ZENOVA, India's First Agentic Bancassurance Operating Layer

March 28, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)