• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मेज पर पिस्टल रखकर कर रहे थे मरीज का इलाज, वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी डॉक्टर के खिलाफ हो गया ये ऐक्शन

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
पिस्टल

पिस्टल

लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर की मेज पर दवा की जगह पर अगर पिस्टल दिखे तो मरीज के साथ तीमारदार भी हैरान हो जाएंगे। लखनऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मलिहाबाद के डाक्टर जितेन्द्र वर्मा की टेबल पर पिस्टल मिलने का वीडियो वायरल होते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक्शन में आ गए। उन्होंने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ लखनऊ ने डाक्टर का तबादला करने के साथ मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

लखनऊ के बेहद चर्चित डाकटर जितेन्द्र वर्मा के खिलाफ एक्शन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा कि आज सीएचसी मलिहाबाद,लखनऊ के डाक्टर की निकृष्ट कार्यशैली से संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मैंने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच के आदेश देते हुए दोष सिद्ध होने पर चिकित्सक को निलंबित करने व कृतकार्यवाही की रिपोर्ट 26 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का निर्देश डीजी को मिलते ही उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। लखनऊ के सीएमओ मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस तरीके की अनुशासनहीनता स्वास्थ्य विभाग में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले के जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही डा जितेन्द्र वर्मा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद से लखनऊ के नगर स्वास्थ केन्द्र में तबादला कर दिया गया है।

लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मलिहाबाद का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें डाक्टर की टेबल पर पिस्टल नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि डाक्टर की मेज पर एक काले रंग की पिस्टल रखी हुई है और इलाज की प्रक्रिया की जा रही है। पिस्टल वाले डाक्टर जितेन्द्र वर्मा पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। इससे पहले भी डा. जितेन्द्र वर्मा करीब एक महीने पहले काफी चर्चा में थे। सीएचसी मलिहाबाद में एक महीने पहले डा. जितेन्द्र वर्मा नाइट ड्यूटी पर थे, तभी एक मरीज के परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डाक्टर नशे की हालत में थे। मरीज के परिवारीजनों ने उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया था, जो काफी वायरल हो गया था।

Tags: Action Against DoctorCHC Malihabad LucknowDy CM Brajesh Pathaklucknow-city-crimenewsPistol On Doctors Tablestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Police

Police अधीक्षक विक्रांत भूषण ने नशा मुक्त घोषित 4 गांवों के सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों को सम्मानित किया

2 years ago
Mouse Enjoys Soap Bath

Viral : गर्मी से परेशान चूहे साबुन लगा कर क्यों नहाने लगे ….

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)