• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

सचिवालय रक्षक भर्ती धांधली में हुई पहली गिरफ्तारी, आरोपी ने पेन ड्राइव से चुराए थे प्रश्नपत्र

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 27, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
सचिवालय रक्षक भर्ती

देहरादून : स्नातक परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण के बाद अब एसटीएफ ने सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली है। सचिवालय रक्षक भर्ती मामले में थाना रायपुर में एसटीएफ की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया

एसटीएफ की टेक्निकल टीम ने यूकेएसएसएससी में गहन जांच बाद इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस पाने में सफलता प्राप्त की है। जिसके बाद बाराबंकी निवासी प्रदीप पाल से पूछताछ की गई। साक्ष्य व गहन पूछताछ के बाद एसटीएफ द्वारा प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया गया है।

परीक्षार्थियों को लाखों रुपए में पेपर बेचा था पेपर

आरोपित आरआइएमएस कंपनी का कर्मचारी था और आयोग में लंबे समय से कार्यरत था। बताया गया कि प्रदीप पाल के द्वारा ही पेन ड्राइव के माध्यम से प्रश्न पत्र चुराया गया था। इसके बाद अन्य साथियों की मदद से प्रदीप पाल ने परीक्षार्थियों को लाखों रुपए में पेपर बेचा था।

अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए अभ्‍यर्थी चिन्हित

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जो छात्र सचिवालय रक्षक परीक्षा में अनुचित साधन से उत्तीर्ण हुए हैं, उनको चिन्हित कर लिया गया है। वह अपने बयान खुद आकर दर्ज करवाएं।

भर्ती घोटालों पर भड़के कांग्रेसी

अधीनस्थ चयन सेवा आयोग सहित विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कोटद्वार में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन भेज भर्तियों की सीबीआई से जांच की मांग की है।

शनिवार को जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्तातहसील परिसर में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं की शह पर ही उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग में भर्ती के नाम पर अब तक का सबसे घोटाला सामने आया है।

जांच के नाम पर सिर्फ छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। जबकि घोटाले में कई बड़े अधिकारी व राजनेता शामिल हैं, जिन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि वन विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों में भी पिछले दरवाजे से भर्तियां हुई हैं।

विधानसभा में भी बगैर विज्ञप्ति जारी किए ही मंत्रियों ने अपने चहेतों को नौकरी पर लगा दिया है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भर्तियों में हुए घोटालों से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। इस दौरान एकस्वर में विभिन्न विभागों सहित विधानसभा में हुई भर्तियों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की गए। कहा गया कि ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन किया जाएगा।

Tags: dehradun newsSecretariat Guard Paper LeakUKSSSC Paper Leakuttarakhand newsUttarakhand Secretariatसचिवालय रक्षक भर्ती
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Adani Vidya Mandir

Adani Vidya Mandir को 7वें एनवाईसी ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

Raising Superstars Launches 'Prodigy Pathway' – India's First AI-Powered, In-Home Preschool

May 12, 2026
TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

TRST01 Unveils AI native Carbon Intelligence Platform Across India, Singapore and the Gulf for the Global South

May 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)