• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

पिता के हाथ से फिसलकर पांच साल की बच्ची गंगा में बही, नहीं चला पता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 5, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
गंगा

ऋषिकेश : मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय पालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।

गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

रायवाला : सौंग नदी में डूबने से देहरादून के युवक की मौत

गौहरीमाफी रायवाला के पास सौंग नदी में नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक रायवाला में अपने रिश्तेदार के घर आया था। पुलिस के मुताबिक चुक्खु मोहल्ला देहरादून निवासी अजय उनियाल (29 वर्ष) रायवाला में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। शनिवार सुबह अजय अपने कुछ साथियों के साथ सौंग नदी में नहाने गया था। जिस जगह पर यह युवक नहाने उतरे वहां पर इन दिनों बाढ़ सुरक्षा के लिए नदी डायवर्जन का काम चल रहा है। इसकी वजह से नदी काफी गहरी हो गई है।

बताया जा रहा है कि अजय ठीक से तैरना नहीं जानता था और नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथियों ने नदी में अजय को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद गौहरीमाफी के ग्राम प्रधान रोहित नौटियाल को युवकों ने इसकी जानकारी दी। उसके बाद ग्राम प्रधान और अन्य युवक नदी में उतरे और अजय की तलाश की। कुछ देर वे लोग गहरे पानी में डूबे हुए अजय को खींच कर बाहर लाए। वहां मौजूद युवकों ने अजय के पेट व फेफड़ों से पानी निकाल कर कृत्रिम सांस देने का प्रयास किया। उसके बाद स्वजन और उसके साथी एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ले गए। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि एम्स के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुजफ्फरनगर का युवक गंगा में डूबा, लापता

जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र तल्ला ढांगू सिरासु स्थित एक कैंप के समीप गंगा में नहा रहा मुजफ्फरनगर का एक युवक डूब गया। जिसका पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ व्यासी की टीम को गंगा में युवक की तलाश कर रही है।

थाना मुनिकीरेती के व्यासी चौकी में तैनात एसडीआरएफ को सूचना मिली कि सिरासु के समीप एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया है। वहां पता चला कि शनिवार सुबह 11 लोग मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश से यहां आकर एक कैंप में रुके थे।

ग्रुप में शामिल सिविल लाइन मुजफ्फनगर उत्तरप्रदेश निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र जसपाल सिंह नहाते समय गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहाने लगा और कुछ आगे जाकर डूब गया । एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला पाया है।

गंगा पार पहुंचे युवक को पीएसी के आपदा राहत दल ने बचाया

दोस्तों के साथ शिवपुरी आए एक युवक की जान उस वक्त मुश्किल में पड़ गई, जब वह किसी तरह गंगा के पार तो पहुंच गया, मगर वापस आते समय उसकी हिम्मत जवाब दे गई। पीएसी के आपदा राहत दल ने युवक को सकुशल बाहर निकाला। सोनीपत हरियाणा निवासी रोहित सिंह (28 वर्ष) पुत्र रमेश अपने तीन अन्य साथियों के साथ यहां घूमने आया था।

नहाते समय रोहित तैरते हुए गंगा के पार पहुंच गया। मगर, वापस आते समय उसकी हिम्मत जवाब दे गई। सूचना पाकर यहां तैनात 40 बटालियन पीएसी के आपदा राहत दल के नायक शूरवीर सजवाण, त्रेपन सिंह चौहान, अनूप चंदोला व पपेंद्र सिंह ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को गंगा से बाहर निकाला।

Tags: Dehradun City Newsdehradun newsdehradun-city-common-man-issuesgirl drown in ganganewsRishikesh newsstateuttarakhand news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

ASBL

ASBL Highlights Hyderabad Real Estate Market Trend for Gurugram Investors, Emphasising Cross-City Diversification

3 months ago
Boxing Championship

भूमिशा शर्मा ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Best Acting Schools in Chandigarh

Best Acting Schools in Chandigarh (2026) – Top 10 Institutes for Professional Acting Training

April 5, 2026
Danube Properties

Danube Properties Unveils AED 3.5M+ 'Greenz' Master Community in Dubai's High-Growth Academic City

April 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)