ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 1, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

तटबंधों की मजबूती व आबादी क्षेत्र में पानी को रोकने पर फोकस: उपायुक्त पार्थ गुप्ता

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पानी डेंजर लेवल के ऊपर बह रहा है, जहां भी लीकेज की सूचना मिलती है वहां पर प्रशासनिक टीमें पहुंच कर स्थिति संभाल रही है, इस समय जिला में स्थिति नियंत्रण में है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 20, 2023
in हरियाणा
0
populated areas

सिरसा। (सतीश बंसल) उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि पिछले (Populated Areas) कुछ दिनों से पानी डेंजर लेवल के ऊपर बह रहा है, जहां भी लीकेज की सूचना मिलती है वहां पर प्रशासनिक टीमें पहुंच कर स्थिति संभाल रही है, इस समय जिला में स्थिति नियंत्रण में है। बुधवार को रत्ताखेड़ा माइनर व रंगोई नाले में तटबंध टूटने की सूचना मिली, जिस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पानी के बहाव को रोकने के लिए प्रशासन की टीमों द्वारा आमजन के सहयोग से काम किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर पानी का बहाव खेतों में हो रहा है।

ये भी पड़े – बसपा ने राज्य स्तरीय मीटिंग में चुनावों को लेकर बनाई रणनीति|

प्रशासन का फोकस है कि सभी तटबंधों को मजबूत रखा जाए ताकि पानी आबादी क्षेत्रों में न जाए। उपायुक्त पार्थ गुप्ता बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने बताया कि पंजाब के सरदूलगढ में पिछले कुछ दिनों से पानी की स्थिति स्थिर बनी हुई है, इस समय वहां पर 53 से 54 हजार क्युसेक पानी का फ्लो चल रहा है तथा सरदुलगढ के उपर की और पानी का स्तर कम हो रहा है। वहीं डाउन स्ट्रीम में राजस्थान साइफल में पानी 22 हजार क्यूसेक हो गया है। कुछ स्थानों पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

इस समय जिला प्रशासन का फोकस घग्घर नदी के तटबंधों की मजबूती, रेस्क्यू व रिलीफ पर है ताकि आबादी क्षेत्रों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। सिविल सर्जन व पशुपालन विभाग के अधिकारियों को एडवांस में अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संभावित किसी भी स्थिति में निपटा जा सके। (Populated Areas) दवाइयों की किट बनवाई जा रही है रही है ताकि मौके पर वितरित की जा सके। इसके अलावा पीएचसी व सीएचसी स्तर पर भी दवाइयों का स्टॉक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि पशुओं में भी कोई बीमारी फैलने की संभावना है तो उसके लिए भी पशुपालन विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव की किसी भी आबादी क्षेत्र में पानी नहीं गया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जिला के ग्रामीण व शहरी आबादी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की ओर से गांव थिराज की कुछ ढाणियों में पानी गया है। वहां पर एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर बच्चों सहित 48 लोगों को रेस्क्यू किया। इस समय जिला में दो एनडीआरएफ की टुकड़ी भेजी गई है और जहां पर भी जरूरत होती है वे तुरंत अपनी किश्ती व अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को रेस्क्यू करने का काम कर रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि अबतक किसी भी गांव के आबादी क्षेत्र में पानी नहीं गया है।

यदि आबादी इलाके में पानी जाता है तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर सेफ हाउस बनाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा भोजन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है और वे बढचढ कर सहयोग कर रही हैं। (Populated Areas) जिन स्थानों पर पेयजल की समस्या है वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि घग्घर नदी के तटबंधों के नजदीक के 49 गांवों में सभी स्कूलों को आगामी 22 जुलाई तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

Tags: Deputy Commissioner Partha GuptaGhaggar RiverHaryana News By NavTimes न्यूज़Sirsa Newsstopping water in populated areas
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Lawrence Bishnoi gang

‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा मिली पिस्टल से हुई थी माफिया अतीक की हत्या’, शूटर्स का NIA के सामने कबूलनामा|

3 years ago
Mass Communication

देवीलाल विश्वविद्यालय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के जनसंचार विभाग के छात्र ने पाया प्रथम रेंक|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

September 30, 2026
BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

September 30, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In