ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

करोड़ों की संपत्ति के लिए भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट, आरोपी को सता रहा था इस बात का डर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 21, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
मामा

सीतापुर। महमूदाबाद के बन्नी में भांजे ने अपने ही मामा की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या संपत्ति के लालच में की गई। बुजुर्ग के परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं था। भांजा, परिवार सहित उसके साथ रहता था।  पुलिस की पूछताछ में भांजे ने हत्या की बात भी स्वीकार भी की है। घटना की पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

वार्ड बन्नी के 55 वर्षीय श्याम बिहारी वर्मा पुत्र जगन्नाथ मंगलवार की रात अपने भांजे रामपुर मथुरा थाना के पाल्हापुर के अमरेंद्र पुत्र सियाराम के साथ लेटे थे। आरोप है कि भांजे अमरेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर मामा श्यामबिहारी की गला रेतकर हत्या कर दी। भांजा अमरेंद्र, अपने दो भाइयों, पत्नी और बच्चों के साथ करीब 10 वर्षों से श्याम बिहारी के साथ रह रहे थे।

पत्नी की मौत के बाद रहने आया था भांजे का परिवारः श्याम बिहारी दो भाई थे। बड़ा भाई रामलखन कोई पुत्र नहीं था। वह, भिटौरा में रहने वाली अपनी बेटी के घर रह रहे थे। श्यामबिहारी की चार बहने हैं जोकि सदरपुर के लोखरिहा व अहिबनपुर,  रामपुर मथुरा के पाल्हापुर और रायपुर-दबिंदापुर में रहती हैं। सगे-सम्बंधियों का कहना है कि करीब 10 वर्ष पूर्व श्याम बिहारी की पत्नी की मौत हो गई। पाल्हापुर निवासी  भांजा व उसका पूरा परिवार मामा श्यामबिहारी के पास रहने लगा था।

संपत्ति बनी मौत का कारणः श्याम बिहारी के पास करोड़ों की कीमत वाली कस्बे में कई बीघे जमीन थी। बताते हैं कि भांजे अमरेंद्र ने कुछ जमीन की वसीयत भी करा ली थी। बाद में भांजे पंकज तिवारी के विरोध पर इस वसीयत को खारिज कराया गया था। कुछ समय से वह मुहल्ले में दूसरा घर बनवा रहे थे।  श्याम बिहारी की एक भांजी ने बताया कि मामा नवरात्रि में दूसरी शादी कर अलग नए मकान में रहना चाहते थे। इस बात से खफा और संपत्ति हाथ से निकल जाने से नाराज अमरेंद्र ने मामा की हत्या कर दी।

Tags: LucknownewsSitapur Crime NewsSitapur Latest NewsSitapur MurderSitapur Murder CaseSitapur newsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Shemaroo TV

Shemaroo TV का चर्चित शो ‘किस्मत की लकीरों से’ अब अपने नए प्राइम टाइम पर रात 8:30 बजे प्रसारित होगा

2 years ago
Today’s Horoscope 31st December

Today’s Horoscope 31st December 2023 |आज का राशि फल दिनांक 31 दिसंबर २०२३

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Meril

Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

September 12, 2026
Manipal University Jaipur

Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

September 12, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In