• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, May 14, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, इस विवाद से जोड़ा जा रहा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 7, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
त्रिवेंद्र

 देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया है। उन्‍होंने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वहीं उनकी अन्य नेताओं से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हाल ही में विधानसभा में हुई भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुखर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने विधानसभा में भर्ती संबंधी पत्रावली को नियमानुसार करने की टिप्पणी की थी। इसके बाद इन भर्तियों को लेकर हंगामा भी हुआ।

अब विस अध्यक्ष ने भर्तियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है और समिति ने जांच भी शुरू कर दी है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया है।

विशेषज्ञ जांच समिति ने सचिव से ली जानकारियां

विधानसभा के भर्ती प्रकरण की जांच कर रही विशेषज्ञ जांच समिति ने मंगलवार को सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को बुलाकर नियुक्तियों के संबंध में विभिन्न जानकारियां लीं। समिति प्रथम चरण में वर्ष 2012 से 2021 तक हुई 222 नियुक्तियों से संबंधित पत्रावलियों का गहन परीक्षण कर रही है।

सेवानिवृत्त आइएएस डीके कोटिया की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ जांच समिति को माहभर के भीतर अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपनी है। समिति के दो सदस्यों में सेवानिवृत्त आइएएस सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल शामिल हैं।जांच समिति रविवार से जांच में जुटी हुई है। वह इस पहलू से जांच कर रही है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में नियम-कानूनों का पालन हुआ है या नहीं।

जांच समिति ने सोमवार को सचिव विधानसभा के कक्ष को खुलवाकर वहां से नियुक्ति से जुड़ी कुछ फाइलें कब्जे में ली थीं।भर्ती प्रकरण की जांच के मद्देनजर सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल को लंबी छुट्टी पर भेजा गया है। शनिवार को प्रकरण की जांच का एलान होने के बाद उनके कक्ष को सील कर दिया गया था।

मंगलवार को भी जांच समिति सुबह से देर शाम तक विधानसभा भवन के सभाकक्ष में नियुक्ति से संबंधित फाइलों का परीक्षण करती रही। दोपहर में समिति के बुलावे पर सचिव विधानसभा सिंघल भी पहुंचे। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने उनसे कई जानकारियां लीं। माना जा रहा है कि जिस तेजी से जांच चल रही है, उसे देखते हुए यह समय से पहले ही पूर्ण हो जाएगी।

Tags: dehradun newsdehradun-city-politicsnewsstateUttarakhand AssemblyUttarakhand Assembly Recruitmentuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

आश्रितों

मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों का मांगा ब्योरा

4 years ago
SBI General Insurance

SBI General Insurance Reports Powerful Growth of 14.5% in GDP in FY26; Grows 1.6x Faster than the Industry

2 weeks ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ELCOMA

Lighting World Home Tech Expoby ELCOMA and Ace Exhibitions is Set to Illuminate the Future of Smart Lighting and Home Technology in India

May 14, 2026
TVS Motor

TVS Motor Records 30% Growth in Revenue and 40% Growth in Operating PBT in FY 2025-26

May 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)