• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 7, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मथुरा: फेसबुक पर तोड़ी दोस्ती तो सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर लड़की को मारा, मां को किया घायल!

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
फेसबुक

मथुरा। फेसबुक: मथुरा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी दोस्ती लड़की ने ठुकरा दी थी। मामला हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव की है। रविवार शाम को लड़के ने एक लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी और लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की से लड़के ने फेसबुक पर दोस्त बनने की रिक्वेस्ट की थी। लड़की ने इसे मना कर दिया तो लड़के ने गुस्से में आकर लड़की की हत्या कर दी और उसे बचाने गई लड़की की महिला को भी घायल कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी सोमवार को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार युवक ने लड़की से फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध किया था जिसे लड़की ने नहीं माना। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं। रविवार की देर शाम वो घर पर नहीं थे। शाम में उनके घर मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का लड़का रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा।

लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छिपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू से उस पर कई बार प्रहार किया। बेटी तेज से चीखने लगी और वहीं गिर गई। बेटी की चीख सुनकर उसकी मां सुनीता कमरे में पहुंची। लड़की की मां पर भी रवि ने चाकू से प्रहार किए जो उनके कंधे और कमर पर लगे। इतना ही नहीं उसने खुद भी चाकू से आत्महत्या की कोशिश की और अपने ऊपर प्रहार किए। पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी रवि का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags: Crime News On LivehindustanMathura NewsMathura Police
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पानी के कैम्पर वितरित करने पर रजनी सोनी और दीपिका ने जताया आभार

श्रावण मास का धार्मिक महत्त्व के साथ-साथ प्रकृति के साथ भी गहरा संबंध- साहुवाला

11 months ago
monkeypox

प्रेग्नेंट महिलाओं में बढ़ा monkeypox का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)