ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर Vikas Dubey का लखनऊ वाला घर हुआ सीज, पत्नी ऋचा को मिली 90 दिन की मोहलत, फिर होगी कुर्की

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Vikas Dubey

लखनऊ। बिकरु कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे(Vikas Dubey) की कृष्णानगर के इंद्रलोक कालोनी में स्थित संपत्ति को पुलिस ने सील कर दिया। गुरुवार दोपहर में पुलिस ने पहले वहां माइक से घोषणा की। मुनादी पिटवाई गई और फिर गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। सुरक्षा के लिहाज से वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

पुलिस की ओर से विकास के इंद्रलोक नगर स्थित मकान पर मई माह में कुर्की की नोटिस चस्पा की गई थी। बिकरु कांड के बाद पुलिस ने छानबीन की ताे पता चला कि विकास वहां पर छिपने के लिए आया था। विकास के भाई दीप प्रकाश के घर से एक सरकारी नंबर की एंबेसडर गाड़ी भी बरामद की गई थी। पुलिस ने तब गाड़ी को जब्त कर लिया था।

विकास(Vikas Dubey) और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर भी दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर आलोक राय ने बताया कि विकास दुबे के खिलाफ कृष्णानगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। विकास और उसका भाई गिरोह बनाकर लोगों से रुपये वसूलते थे। विकास के भाई ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और अभी वह जेल में है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि कानपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। विकास ने आपराधिक गतिविधियों से इसे अर्जित किया था। विकास की पत्नी ऋचा दुबे 90 दिन के भीतर कानपुर में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकती हैं। निर्धारित अवधि में ऋचा के उपस्थित नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विकास ने साथियों संग की थी सात पुलिसकर्मियों की हत्या : कानपुर के बिकरू में जुलाई 2020 में दबिश पर गई पुलिस टीम पर विकास दुबे(Vikas Dubey) ने साथियों संग हमला बोल दिया था। हमले में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इनमें एक डिप्टी एसपी भी शामिल थे। मध्य प्रदेश से विकास दुबे को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। कानपुर वापस लाते समय सिचेंडी के पास अचानक गाड़ी पलट गई थी। उस दौरान विकास ने भागने की कोशिश की थी और मुठभेड़ में मारा गया था।

Tags: Kanpur Bikroo casekanpur crime newslucknow newslucknow-city-crimenewsstateUP Crimeup newsvikas dubeyब‍िकरू कांड
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In