ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ से गौरव चोपड़ा ने को-एक्टर करुणा पांडे संग बॉन्डिंग का किया खुलासा: “हमारी दोस्ती ‘चाय या कॉफी’ बहस से शुरू हुई

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 23, 2025
in मनोरंजन
0
पुष्पा इम्पॉसिबल

मुंबई, जून 2025: सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ अपनी दिल को छू लेने वाली और जमीनी कहानी के चलते हर पीढ़ी के दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बना रहा है। लोकप्रिय अभिनेता गौरव चोपड़ा की छोटे पर्दे पर शानदार वापसी ने शो की कहानी में एक नई परत जोड़ दी है, जहां वे प्रोफेसर राजवीर शास्त्री की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी एंट्री के साथ कहानी में नया मोड़ आएगा, क्योंकि पुष्पा अब प्रोफेसर शास्त्री के कॉलेज में कानून पढ़ने के लिए दाख़िला लेती नजर आएंगी। लेकिन पर्दे के पीछे इन दोनों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग उतनी ही दिलचस्प है जितनी कि पर्दे पर उनका टकराव।

ये भी पड़े –टेलीविज़न से ओटीटी तक: ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से विकास मनकतला की बहुप्रतीक्षित एंट्री

गौरव चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए करुणा पांडे ने कहा, “पहले ही फोन कॉल से हमारे बीच एक अप्रत्याशित सहजता थी, एक गर्मजोशी जो शूटिंग के दौरान भी बनी रही। हम दोनों की शख्सियतें बिल्कुल अलग हैं, लेकिन अपने अभिनय को लेकर हमारी सोच और समर्पण में एक अनोखा तालमेल है। गौरव बेहद संजीदा, सहज और अपने प्रदर्शन में बहुत विचारशील हैं। मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज पसंद आती है, वो है हमारे बीच गंभीरता और हंसी का संतुलन। राजवीर जितना जटिल और गम्भीर किरदार है, उतना ही हम दोनों टेक्स के बीच जोर-जोर से हंसते हैं या एक-दूसरे की खिंचाई करते हैं। हमारे लंच ब्रेक मस्ती और खाने से भरे होते हैं – जैसे अभिनय से मस्ती पर तुरंत स्विच कर जाते हों! हमारे बीच एक सहजता है, एक लय है, और सबसे बड़ी बात – अभिनय के प्रति एक साझा जुनून है, जो दर्शकों को भी महसूस होता है।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

वहीं करुणा पांडे के साथ अपने रचनात्मक और व्यक्तिगत संबंध पर गौरव चोपड़ा ने कहा, “किसी ऐसे शो का हिस्सा बनना जो तीन साल से सफलतापूर्वक चल रहा हो, अपने आप में एक चुनौती है। सेट की लय तय होती है, दर्शकों का जुड़ाव बन चुका होता है, और फिर आप आते हैं कहानी में हलचल पैदा करने। राजवीर एक जटिल, गहरे और जख्मी किरदार हैं। लेकिन दर्शक उसे पुष्पा की नज़र से देखते हैं। सेट पर आने से पहले ही करुणा जी ने टीम के ज़रिए मेरे लिए शुभकामनाएं भेजीं। और यकीन मानिए, हमारी बॉन्डिंग की शुरुआत एक ‘चाय बनाम कॉफी’ बहस से हुई! करुणा जी चाय की जबरदस्त दीवानी हैं और मैं ब्लैक कॉफी का दीवाना। जो मजाक से शुरू हुआ, वो बहस इतनी मजेदार हो गई कि पूरा क्रू दो गुटों में बँट गया! ऐसे ही लम्हे हमें सहज और करीब बनाते हैं, और यही कैमरे पर हमारी केमिस्ट्री में भी झलकता है।”देखते रहिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Tags: Gaurav ChopraKaruna Pandeysont tv showSony SABपुष्पा इम्पॉसिबल
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In