Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी, जानिए बिल गेट्स से कितने रह गए पीछे
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी, जानिए बिल गेट्स से कितने रह गए पीछे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 28, 2022
in व्यापार
0
Gautam Adani

Gautam Adani

नई दिल्ली। बीते कुछ समय में Gautam Adani की संपत्ति में बहुत तेजी से उछाल आया है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में लगातार ऊपर की ओर बढ़ते जा रहे हैं। समूह कंपनियों के शेयरों में तेजी की बदौलत Gautam Adani की कुल संपत्ति 122 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही, वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में उनका 5वां स्थान है। इसमें उनकी नेट वर्थ 122 अरब डॉलर बताई गई है।

गौतम अदाणी से ज्यादा नेट वर्थ वाले सिर्फ चार लोग- एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और बिल गेट्स हैं। ऐसे में चलिए, आपको बताते हैं कि 31 मार्च से 27 अप्रैल तक उनकी कंपनियों के शेयरों ने कैसा प्रदर्शन किया है। इससे अंदाजा मिल जाएगा कि Gautam Adani को दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शख्स बनाने में उनके किस स्टॉक ने कितनी मदद की है।

अदाणी विल्मर

अदाणी विल्मर के स्टॉक में 31 मार्च से 63% की तेजी आई है। 26 अप्रैल को इसकी एम-कैप 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई क्योंकि इसका स्टॉक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने स्टॉक में तेजी का श्रेय तेल की बढ़ती कीमतों और मांग-आपूर्ति की कमी को दिया है।

अदाणी पावर

अदाणी पावर के स्टॉक में 31 मार्च से 62% की तेजी आई है। अदाणी पावर की एम-कैप पिछले हफ्ते 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई और स्टॉक 5 लगातार सत्रों से अपर सर्किट में रहा। इस साल अब तक इस शेयर ने निवेशकों को करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी

अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में 31 मार्च के बाद से लगभग 51 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी अब भारत में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से सातवीं सबसे बड़ी है। 27 अप्रैल को इसकी एम-कैप 4,44,211.34 करोड़ रुपये थी।

अन्य कंपनियों के स्टॉक्स

अदाणी इंटरप्राइजेज के स्टॉक में 31 मार्च 2022 से 18.03% की तेजी आई है। वहीं, अदाणी टोटल गैस के स्टॉक में भी करीब 18 फीसदी की तेजी है। इनके अलावा, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी पोर्ट्स के स्टॉक में करीब 17 फीसदी की तेजी है।

Tags: bizbusinessfifth richest personGautam AdaniGautam Adani net worthGautam Adani Stocksगौतम अदाणीगौतम अदाणी नेट वर्थ
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Onion Benefits

डायबिटीज में रोजाना पिएं प्याज का पानी, छूमन्तर हो जाएगी बीमारी

3 years ago
Delhi Woman

दिल्ली की महिला से गाजियाबाद में हुआ गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)