• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, July 9, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

भारत ने अगर 2050 तक हासिल कर ली यह उपलब्धि तो देश में कोई नहीं सोएगा भूखा: गौतम अदाणी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 22, 2022
in व्यापार
1
गौतम अदाणी

गौतम अदाणी

मुंबई। उद्योगपति गौतम अदाणी ने कहा कि अगर देश 2050 तक अनुमानित 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाता है, तो यह एक ऐसा देश भी बन सकता है जहां कोई खाली पेट नहीं सोएगा। बता दें कि गौतम अदाणी का समूह हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों तक और बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक तमाम कारोबारों तक फैला है. अदाणी ने गुरुवार को टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, “हम वर्ष 2050 से लगभग 10,000 दिन दूर हैं। इस अवधि के दौरान, मुझे आशा है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था में लगभग 25 ट्रिलियन अमरीकी डालर जोड़ेंगे।

उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि हर दिन सकल घरेलू उत्पाद में 2.5 बिलियन अमरीकी डॉलर जोड़ेंगे।” अदाणी ने कहा, “मुझे यह भी आशा है कि इस अवधि में, हम सभी प्रकार की गरीबी को मिटा देंगे।” उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हम केवल 10,000 दिनों में ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अगर अर्थव्यवस्था योजना के अनुसार बढ़ती है, तो इन 10,000 दिनों के दौरान शेयर बाजार बाजार पूंजीकरण में लगभग 40 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर जोड़ेगा, जिसका मतलब है कि 2050 तक हर दिन 4 बिलियन अमरीकी डॉलर जोड़ेगा।

अदाणी ने साल 2021 में अतिरिक्त संपत्ति के तौर पर 49 बिलियन अमरीकी डालर जोड़े हैं, जो दुनिया के दो सबसे अमीर व्यक्तियों- एलोन मस्क और जेफ बेजोस की तुलना में ज्यादा है। इसके साथ ही, 2021 में कुल मिलाकर इनकी संपत्ति 81 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गई। अदाणी ने कहा कि 1.4 अरब लोगों के जीवन का उत्थान मैराथन जैसा महसूस हो सकता है लेकिन यह लंबे समय की ‘स्प्रिंट’ (तेज दौड़) जैसा है।

गौरतलब है कि विश्व बैंक ने देश में गरीबी पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा कि भारत ने 2011 और 2019 के बीच अत्यधिक गरीबी में 12.3 प्रतिशत अंक की भारी गिरावट दर्ज की है। 2011 में 22.5 प्रतिशत से यह 2019 में 10.2 प्रतिशत तक आ गई है।

Tags: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्थाbizbusinessGautam AdaniIndia economyIndia povertypovertyUSD 30 trillion economyगरीबीगौतम अदाणी
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Chitkara University

Chitkara University Startups Win Global Attention and Orders at Junicorns 2026

6 months ago
माता-पिता

अलीगढ़ ट्रिपल मर्डर: संपत्ति विवाद में बेटे ने माता-पिता और भतीजी को उतारा मौत के घाट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)