ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

गौतम अदानी ने 13 अरब डॉलर के शेयर गिरवी रखे, कारोबार विस्तार पर है जोर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 21, 2022
in व्यापार
0
अदानी

नई दिल्ली। अदानी समूह (Adani Group) ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और एसीसी (ACC) में 6.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण पूरा करने के कुछ ही दिनों बाद दोनों कंपनियों में अपनी 13 अरब डॉलर की पूरी हिस्सेदारी गिरवी रख दी है। मंगलवार को फाइल किए गए एक नियामकीय अपडेट के अनुसार, अरबपति गौतम अदानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले समूह ने अंबुजा सीमेंट्स में अपनी 63.15 प्रतिशत हिस्सेदारी और एसीसी में 56.7 प्रतिशत हिस्सेदारी (जिसमें से 50 प्रतिशत अंबुजा के पास है) को ड्यूश बैंक एजी की हांगकांग शाखा को सौंप दिया है।

अदानी समूह ने कहा है कि यह ऋणदाताओं और अन्य वित्तीय पार्टियों के हित में है। बीएसई पर अंबुजा सीमेंट्स का शेयर मंगलवार को 574.10 रुपये और एसीसी लिमिटेड का शेयर 2,725.70 रुपये पर बंद हुआ।

अदानी ने मॉरीशस स्थित एसपीवी एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (ईटीआईएल), जिसका स्वामित्व एक्सेंट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एक्सटीआईएल) के पास है, के माध्यम से इन दो फर्मों का अधिग्रहण किया है। पिछले हफ्ते अदानी समूह ने 6.5 बिलियन अमरीकी डालर में अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण को पूरा करने की घोषणा की थी।

अदानी का दूरदर्शी फैसला

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए गौतम अदानी ने कहा था कि उनके समूह ने सीमेंट निर्माण क्षमता को दोगुना करने और देश में सबसे अधिक लाभ कमाने वाला सीमेंट निर्माता बनने की योजना बनाई है। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ आर्थिक विकास और सरकार के बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा देने के कारण भारत में सीमेंट की मांग में कई गुना वृद्धि को महसूस करते हुए यह कदम उठाया है। यह फैसला उनके समूह को महत्वपूर्ण मार्जिन विस्तार देगा।

17 सितंबर को अधिग्रहण के पूरा होने पर एक कार्यक्रम में दिए गए भाषण में अदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष ने कहा कि पोर्ट-टू-एनर्जी समूह एक ही झटके में देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन गया है। दोनों कंपनियों के अधिग्रहण को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बायआउट इंफ्रास्ट्रक्चर और मैटेरियल्स स्पेस में भारत का अब तक का सबसे बड़ा इनबाउंड मर्जर एंड एक्विशन ट्रांजैक्शन है और यह 4 महीने के रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया है।

दुनिया में सीमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है भारत

सीमेंट क्षेत्र में कदम रखने का कारण बताते हुए गौतम अदानी ने कहा कि भारत दुनिया में सीमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन इसकी प्रति व्यक्ति खपत चीन के 1,600 किलोग्राम की तुलना में सिर्फ 250 किलोग्राम है। उन्होंने आशा जताई है कि अदानी ग्रुप अगले 5 वर्षों में मौजूदा 70 मिलियन टन क्षमता से 140 मिलियन टन तक सीमेंट का उत्पादन करने लगेगा।

करता है अदानी समूह

आपको बता दें कि अदानी समूह दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी है और इसने हरित हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा कारोबार में 70 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसके अलावा अदानी समूह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा परिचालक है, जिसमें 25 प्रतिशत यात्री यातायात और 40 प्रतिशत हवाई माल ढुलाई शामिल है। यह 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी बंदरगाह और रसद कंपनी है।

Tags: ACCAdani groupAdani- Abuja Cements DealAdani- ACC DealAmbuja CementsEndeavour Trade and InvestmentGautam Adani
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In