मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शीघ्र कराएं पंजीकरण बेटी की फ्री होगी शादी, देर होने पर पछताएंगे
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, March 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शीघ्र कराएं पंजीकरण बेटी की फ्री होगी शादी, देर होने पर पछताएंगे

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 8, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
7
सामूहिक विवाह

लखनऊ। प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की 11 हजार से अधिक बेटियों के हाथ पीले कराने जा रही है। सरकार ने सामूहिक विवाह की तारीख तय कर दी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 मई व 10 जून को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। प्रत्येक जिले को अपने यहां 150 सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है।

योगी सरकार गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। सर्वधर्म-समभाव व सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर 2017 से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम कराए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य विवाह उत्सव में होने वाले अनावश्यक प्रदर्शन एवं फिजूलखर्ची को खत्म करना है, साथ ही गरीब परिवारों की बेटियों की ऐसी शादी कराना जिसका इंतजाम जिले के वीआइपी करें।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये सरकार खर्च होते हैं। इसमें दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35 हजार रुपये दिए जाते हैं। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये खर्च होते हें। प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर सरकार छह हजार रुपये खर्च करती है। इसी योजना के तहत अब योगी सरकार 2.0 सामूहिक विवाह 27 मई को कराएगी। सर्वाधिक शादियां इसी तारीख को कराई जाएंगी। इसके बाद जो शादियां बच जाएंगी उसे 10 जून को कराया जाएगा।

निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार ने बताया कि सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार अपने-अपने यहां सामूहिकविवाह कराने के निर्देश भेज दिए गए हैं। विवाह के लिए सभी अधिकारी अपने यहां पंजीकरण करेंगे। इस योजना का अधिक से अधिक फायदा जरूरतमंद गरीब परिवारों की बेटियों को दिलाने के लिए कई कदम भी उठाए जा रहे हैं। योजना में कोई फर्जीवाड़ा न होने पाए इसके भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Tags: Chief Minister Mass Marriage Schemelucknow-city-politicsnewsSAMUHIK VIVAHstateUP PoliticsYogi Adityanathमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

JNU

बिहार की JNU सरकार द्वारा फ्लाईओवर बनाने के लिए 350 साल पुराने मंदिर को हटाने का लिया फैसला, BJP द्वारा किया जा रहा विरोध|

3 years ago
Kanpur Dehat Accident

 Kanpur Dehat Accident: कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवल बस पलटने से 6 यात्री गंभीर घायल, तीन दर्जन लोग अब भी फंसे

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

Indian Pump Industry Welcomes Government's Stabilising Measures Amid Global Uncertainty

March 25, 2026

Arkade Reinforces its Presence in the Goregaon-Malad Corridor with the Successful Launch of a New Luxury Project with GDV of Rs. 230 Crore

March 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)