ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ज़ी सिनेमा पर ‘घूमर’ (Ghoomar) के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए हौसले और जज़्बे की शानदार कहानी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 30, 2024
in मनोरंजन
0
Ghoomar

“ज़िंदगी जब मुंह पे दरवाज़ा बंद करती है, तब उसे खोलना नहीं, तोड़ना पड़ता है” – ज़ी सिनेमा पर ‘घूमर’ (Ghoomar) के प्रीमियर के साथ इंसानी हौसले और अटूट जज़्बे की सच्ची मिसाल देखने के लिए तैयार हो जाइए! अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अभिनीत, यह फिल्म एक युवा क्रिकेट स्टार अनीना के सफर की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी उसकी एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय शुरुआत से ठीक पहले पूरी तरह बदल जाती है और फिर कैसे वो विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए उनसे पार पाती है। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित, घूमर के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ प्रेरणा और मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, रविवार, 30 जून को रात 8 बजे सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

यह फ़िल्म एक स्पोर्ट्स सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें दो इंसानों – एक गुरु और दूसरी शिष्या का सफर है, और कैसे दोनों एक-दूसरे को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करते हैं। यह इंसानी हौसले और तमाम मुश्किलों से उभरकर सामने आने की कहानी है। सैयामी खेर, जो असल ज़िंदगी में एक पूर्व क्रिकेटर हैं, एक खिलाड़ी की बेहतरीन बॉडी लैंग्वेज और भावुक चित्रण के साथ अपने किरदार को विश्वसनीय बना देती हैं।

ये भी पड़े– एंड पिक्चर्स पर अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में एक लज़ीज़ कहानी लेकर आई हुमा कुरैशी अभिनीत ‘तरला’ (Tarla)

शबाना आज़मी ने अनीना की दादी का रोल निभाया है और महानायक अमिताभ बच्चन ने इसमें खास कैमियो किया है, जो इस फिल्म में चार चांद लगाते हैं। इन दोनों एक्टर्स की मौजूदगी कहानी में एक खास परत जोड़ती है। सैयामी खेर ने कहा, “घूमर (Ghoomar) मेरे लिए बहुत खास है जहां मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनी जो इंसानी जज़्बे की सच्ची मिसाल है। यह ऐसा रोल है जिसे निभाने का मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी में सपना देखा है। इस फिल्म ने मुझे अपने बारे में और ज्यादा सिखाया। यह समाज के उपेक्षित वर्ग की कहानी है और मुझे लगता है कि पूरा भारत इससे जुड़ेगा क्योंकि यह सभी मुश्किलों से आगे बढ़कर जीतने के बारे में है।

स्पोर्ट्स ने मुझमें कभी हार ना मानने का जज़्बा जगाया है और इस फिल्म ने मुझे उस मानसिकता में गहराई से उतरने का मौका दिया। मैं हमेशा बाल्की सर की आभारी रहूंगी। वे बहुत खास हैं और मैं चाहती हूं कि मुझे उनके साथ फिर से काम करने का मौका मिले। मैं ज़ी सिनेमा पर इसके प्रीमियर को लेकर उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शकों को इस कहानी और खेल से परे प्रेरणा मिलेगी।”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आर बाल्की ने कहा, “घूमर (Ghoomar) एक ऐसी फिल्म है जो एक इंसान के अटूट हौसले और कभी हार ना मानने वाले जज़्बे को दर्शाती है। इस पर काम करना एक बेहद संतुष्टिदायक अनुभव रहा है और मैं ज़ी सिनेमा के जरिए इसे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं। फिल्म के कलाकारों और क्रू की लगन और उनके जुनून ने इस कहानी को सबसे खूबसूरत तरीके से साकार किया है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को उतना ही प्रेरित करेगी, जितना इसने हमें प्रेरित किया है।

” युवा बल्लेबाज अनीना अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली होती है, लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले वो अपना दाहिना हाथ खो देती है। इसके बाद उसकी ज़िंदगी में एक नाकाम क्रिकेटर आता है और उसे नई उम्मीद देता है। कुछ अनोखे प्रशिक्षण के साथ, वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाज बनने का लक्ष्य रखती है। क्या वो अपने सपने को फिर से जी पाएगी? जानने के लिए देखना न भूलें ‘घूमर’ का प्रीमियर, रविवार, 30 जून को रात 8 बजे, ज़ी सिनेमा पर!

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: CourageentertainmentGhoomarPassionShabana AzmiWorld Television PremiereZee Cinema
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In