ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

घोड़ावाली की बेटी कोमल वर्मा को मिला Best Yogasana Coach Award

बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड प्राप्त करने वाली हरियाणा की एकमात्र योगा कोच है कोमल वर्मा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 4, 2023
in हरियाणा
0
Best Yogasana Coach Award

Best Yogasana Coach Award- सिरसा।(सतीश बंसल) घोड़ावाली निवासी जेबीटी हैड शिक्षक की पंचकुला में कार्यरत की बेटी योगा कोच कोमल वर्मा को योगा फेडरेशन योगासन भारत की ओर से साल 2023 के लिए नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूरे भारत से महिला वर्ग में तीन प्रशिक्षकों को यह अवॉर्ड मिला है, उनमें से एक हरियाणा के सिरसा जिला के रानियां ब्लॉक के गांव घोड़ावाली निवासी कोमल वर्मा है। हरियाणा से कोमल वर्मा को यह अवॉर्ड मिला है। देशभर में मिले तीन कोच में से दो अन्य कोच उत्तर प्रदेश व राजस्थान प्रांत से है। आश्चर्य की बात तो यह है कि कोमल वर्मा ने यह उपलब्धि मात्र डेढ़ साल में हासिल की है। क्योंकि कोमल वर्मा पिछल्ले डेढ़ साल से योगा के नेशनल खिलाड़ियों को तराश कर उनकी प्रतिभा निखार रही है।

ये भी पड़े –Jatt Bhaichara Welfare Association 15 सितंबर को बांटेगी सब्जियों के बीज: सिद्धू

सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि कोमल वर्मा के परिवार की खेलों से जुड़ी पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन फिर भी खेल के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है कि उन्हें देशभर के बेस्ट योगासन कोच का अवॉर्ड मिला है। कोमल वर्मा की इस अविश्वसनीय सफलता पर पूरा परिवार प्रफुल्लित है और उन्हें बेटी की उपलब्धि पर बधाईयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कोमल वर्मा ने दिखा दिया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, अगर उन्हें अच्छे संस्कार व उच्च शिक्षा दी जाए तो वह भी बेटों से बढ़कर मां-बाप का नाम रोशन कर सकती है। वहीं कोमल वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक पिता जगदीश खुड़िया व माता अंजू के साथ-साथ अपने बड़े पापा औम प्रकाश खुड़िया व बड़ी माता सरस्वती देवी को दिया हैै। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से मिले भरपूर साथ के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। (Best Yogasana Coach Award)

– कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने लगाई मेडलों की झड़ी

कोमल वर्मा ने बताया कि वह पिछल्ले करीब डेढ़ साल से नेशनल योगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में 5 स्वर्ण व 5 कांस्य पदक जीते है। गोवा में हुए खेलों में 2 स्वर्ण, 5 सिल्वर व 3 कांस्य पदक देश की झोली में डाले है। बात अगर नेशनल खेलों की करें तो कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने 7 सिल्वर व 6 कांस्य पदक जीते है। स्टेट में 28 स्वर्ण, 23 सिल्वर व 5 कांस्य पदक अपने नाम किए है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

– सीनियर को देख शुरू किया खेलना

कोमल वर्मा को बचपन में सीए बनने का शौक था और परिवार भी उनके सपने को पूरा करने में पूरी शिद्दत के साथ उसका साथ दे रहा था। लेकिन बारहवीं की पढ़ाई के दौरान कोमल वर्मा ने अपने सीनियर को अन्य खेलों को खेलते देखा तो उसने भी शौकिया तौर पर योग व अन्य खेल खेलना शुरू किए। उनके खेल को देखकर साथी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने उन्हें योग में करियर बनाने का आह्वान किया। 12वीं के बाद कोमल वर्मा ने बीकॉम के लिए दिल्ली के एक कॉलेज में प्रवेश लिया। लेकिन कॉलेज में योगा खेल नहीं था। बाद में उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मिलकर कॉलेज की योगा टीम बनाई और एक योगा कोच रखा। (Best Yogasana Coach Award)

उन्होंने कॉलेज में योगा के अंदर यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां उन्हें प्रशिक्षकों ने एकडमिक की बजाए योग में अपना करियर बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने अपना पूरा ध्यान योगा में लगाया और यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक योगा में खेल कौशल का लोहा मनवाया। बाद में फेडरेशन योगासन भारत ने उन्हें हरियाणा में नेशनल योगा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच नियुक्त कर दिया। वर्तमान में कोमल वर्मा योगा प्रशिक्षण और अपना खेल जारी रखने के साथ-साथ पटियाला एनआईएस सेंटर से योग में डिप्लोमा कोर्स कर रही है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

– पिता है जेबीटी हेड शिक्षक तो माता है गृहिणी

नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित कोमल वर्मा के पिता जगदीश खुड़िया कुस्सर के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी हेड शिक्षक है, जबकि उनकी माता हाउस वाइफ है। वह दो बहन-भाई है। उनका भाई मंजीत कुमार सोफ्ट वेयर का कार्य करता है। कोमल की 8वीं तक की पढ़ाई घोड़ावाली के ही स्कूल में हुई है। जबकि नौवीं व दसवीं उन्होंने रानियां के एक निजी स्कूल से की है। 12वीं हिसार से की है। बीकॉम दिल्ली से की है। (Best Yogasana Coach Award)

Tags: Best Yogasana Coach Awardcoach awardghorawalis daugherkomal vermayogasanaYogasana Game
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In