ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने जन्म दिन के अवसर अनेक कार्यक्रमों में की शिरकत|

माता मनसा देवी के दर्शनों से की दिन की शुरूआत, धर्मपत्नी बिमला देवी के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में की विधिवत पूजा अर्चना|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 26, 2023
in हरियाणा
0
Gianchand Gupta

पंचकूला- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को (Gianchand Gupta) अपने जन्म दिन के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने दिन की शुरूआत माता मनसा देवी के दर्शनों से की। गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी बिमला देवी के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर महामाई का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए गुप्ता ने कहा कि उन्होंने आज माता के चरणों में पंचकूलावासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने माता से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी प्रकार से तरक्की के मार्ग पर प्रशस्त रहे और भारत पुनः विश्व गुरू बने।

गुप्ता ने कहा कि वे पिछले लगभग 60 वर्षों से माता मनसा देवी के चरणों में आ रहे हैं और माता की उन पर असीम कृपा रही है। वीरवार को उन्होंने माता के चरणों में आकर प्रार्थना की है कि हमारा देश इसी प्रकार चहुमुखी विकास करता रहे। आज भारत ने जिस प्रकार से सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं वह दिन दूर नहीं जब भारत फिर से विश्व गुरू बन कर उभरेगा।

हरियाणा विधानसभा को ई-विधानसभा किए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में गुप्ता ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि कल ही दिल्ली में सभी प्रदेशों की विधानसभाओं के सचिवों तथा ई-विधानसभा के इंचार्जों की एक बैठक हुई जिसमें हरियाणा विधानसभा को नंबर एक पर चुना गया है। (Gianchand Gupta) उन्होंने बताया कि पूरे देश मे 9 ऐसी विधानसभाएं चुनी गई हैं जहां ई-विधान का काम नेवा के माध्यम से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश ने इस काम को सबसे पहले पूरा किया है।

ये भी पड़े – राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन|

इस अवसर पर माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, एसडीओ राकेश पाहुजा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, हरेन्द्र मलिक, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

चण्डीगढ़ स्थित निवास पर आयोजित यज्ञ में डाली आहूतियां इसके पश्चात गुप्ता ने अपने चण्डीगढ स्थित निवास स्थान पर आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया और मंत्रोच्चारण के बीच आहूतियां डाली। गुप्ता के साथ उनकी धर्मपत्नी बिमला देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। (Gianchand Gupta) इस अवसर पर बृहमचारी सपूर्णानंद जी महाराज, कुमार स्वामी, स्वामी गुरू मनमोहन निरंकारी और डॉ अमृता दीदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सार्थक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, स्कूल को वाई-फाई करने के लिए 2 लाख 11 हजार रूपए देने की करी घोषणा. हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सार्थक स्कूल सेक्टर 12ए के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। गुप्ता के स्कूल में पहुंचते ही गैलरी में खड़े बच्चों ने तालिया बजा कर और गाना गुनगुनाकर ज्ञानचंद गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

गुप्ता ने भी स्नेहपूर्वक हाथ हिलाते हुए बच्चों का अभिवादन किया। इस मौके पर गुप्ता ने बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल को वाई-फाई करने के लिए 2 लाख 11 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। (Gianchand Gupta) इस मौके पर गुप्ता ने स्कूल में सालासर सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट और विश्वास ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तादाओं को बैज लगा कर उनका मनोबल बढाया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक और स्कूल के प्रिंसीपल पवन गुप्ता भी उपस्थित थे।

सामुदायिक भवन, एमडीसी सेक्टर 6 में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का बढाया मनोबल, एमडीसी सेक्टर 5 में किया पौधारोपण| गुप्ता ने सामुदायिक भवन, एमडीसी सेक्टर 6, पचंकूला में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद नरेन्द्र लुबाणा, सुनीत सिंगला और सुरेश वर्मा, सोनिया भी उपस्थित थे। गुप्ता ने शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगा कर उनका हौसला बढाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महांदान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। लोगों द्वारा दान की गई एक बूंद भी किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है।

उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे इस पुण्य के कार्य में आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करें और इस समाज सेवा के कार्य में दिल खोल कर अपना योगदान दें। इसके पश्चात गुप्ता ने एमडीसी सेक्टर 5 मार्किट के समीप पौधारोपण किया और कन्याओं को भोजन करवाया। (Gianchand Gupta) इसके अलावा उन्होंने सेक्टर 5 पंचकूला और सेक्टर 11 की मार्किटों में आयोजित भंडारे में पहुंच कर अपने हाथों से लोगों को भोजन वितरित किया| गुप्ता ने सुखदर्शनपुर गउशाला में पहुंच कर गौ माता को गुड़ और चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं और हमारे समाज में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।

Tags: Haryana Assembly Speaker Gianchand GuptaPM Narendra ModiSalasar Sewa Charitable TrustShri Mata Mansa Devi TempleVishwas Trust
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In