• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

ग्लेन मैक्सवेल ने बताया कि वो आखिर क्यों विराट कोहली के साथ नहीं करना चाहते हैं बल्लेबाजी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 6, 2022
in खेल
0
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने बुधवार रात को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर अपनी तीन मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म किया है. बैंगलोर ने चेन्नई को 13 रनों से हरा दिया. बैंगलोर को इस जीत की सख्त जरूरत थी. इस जीत के बाद वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है. बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए. चेन्नई की टीम आठ विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी. बैंगलोर की पारी के दौरान ऐसा कुछ हो गया कि ग्लेन मैक्सेवल (Glenn Maxwell) ने विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी न करने की बात कह डाली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी मैक्सवेल को लेकर अपनी बात रखी

मैक्सवेल ने हालांकि ये बात मजाक में कही. मैच के बाद ये दोनों खिलाड़ी मजाक मस्ती करते हुए नजर आए. इस दौरान मैक्सवेल ने बैंगलोर के पूर्व कप्तान को परेशान किया और कहा कि वह दोबारा उनके साथ बल्लेबाजी नहीं करेंगे. मैक्सवेल ने कहा कि कोहली काफी तेज भागते हैं और इसलिए उनके लिए मुश्किल हो जाता है.

तुम ये कर सकते हो मैं नहीं-मैक्सवेल

बैंगलोर ने मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जाकर बात करते हैं. इस दौरान मैक्सवेल ने कोहली से कहा, “मैं तुम्हारे साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकता. तुम बहुत तेज भागते हो, बहुत तेज. मैं एक, दो रन लेते हैं मैं नहीं ले सकता.”

इस मस्ती की शुरुआत हालांकि कोहली ने की थी. कोहली ने मैक्सवेल को ‘क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान चोटिल खिलाड़ी बताया था.’ कोहली ने हालांकि ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ भी की. मैक्सवेल ने चेन्नई के दो अहम विकेट निकाले थे. मैक्सवेल ने चेन्नई के रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू के विकेट निकाले. मैक्सवेल हालांकि बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सके और सिर्फ तीन रन ही बना सके.

ऐसा रहा मैच

बैंगलोर के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी 38 रन बनाए. महिपाल लोमरोड़ ने आखिरी में 27 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए. उनके अलावा दिनेश कार्तिक ने नाबाद 26 रन बनाए. विराट कोहली ने 30 रन बनाए. रजत पाटीदार ने 21 रन बनाए. चेन्नई के लिए महीश तीक्षणा ने तीन विकेट लिए. ड्वेन प्रिटोरियस ने एक सफलता हासिल की.

चेन्नई के लिए डेवन कॉन्वे ने अर्धशतकीय पारी खेली और 37 गेंदों पर 56 रन बनाए. अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने छह चौके और दो छक्के मारे. मोईन अली ने 34 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 रन बनाए.

Tags: apni baatcricketGlenn MaxwellIPL 2022RCBRCB newsRoyal Challengers BangaloreVirat Kohliआरसीबीरायल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहली
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Handpump

हैंडपंप (Handpump) में उतरा करंट, एक महिला की मौत और तीन घायल

4 years ago
Indore Rape Case

दोस्ती का फायदा उठाकर, पति के दोस्त ने किया उसकी बीवी से दुष्कर्म|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)