ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

कॉलेजों में जाकर युवाओं को वोट (Vote) बनवाने के लिए जागरूक करें : अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 17, 2023
in हरियाणा
0
Vote

सिरसा, 16 नवंबर।(सतीश बंसल इंसां )सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने वीरवार को अपने कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हनुमान दास व कानूनगो सतपाल भी मौजूद रहे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिला में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य निरंतर जारी है। सभी बीएलओ वोटर लिस्ट पर गंभीरता से कार्य करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में महाविद्यालय व वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के पात्र युवाओं को अपना वोट (Vote) बनवाने के लिए प्रेरित करें।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व सुदृढ़ लोकतंत्र में जागरूक मतदाता और त्रुटि रहित मतदाता सूची मजबूत आधार स्तंभ होते हैं। चुनाव आयोग ने उपरोक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नया वोट बनवाने व मतदाता सूची में कोई त्रुटि ठीक करवाने, रिहायशी पता बदलवाने आदि संबंधित कार्य घर बैठे वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से कोई भी नागरिक निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा संशोधन कराने के लिए फॉर्म 6, 7, 8 आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त अपने मतदान केंद्र की लोकेशन की जानकारी, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का विवरण,  मतगणना परिणाम से जुड़ी जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।(Vote)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की मजबूती के लिए युवा आवश्यक रूप से मत जरूर बनवायें। उन्होंने कहाकि जिले के सरकारी तथा निजी संस्थानों के कालेजों में जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी लड़के और लड़कियों को वोट (Vote) बनवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने इससे जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 25 व 26 नवंबर को वोट बनाने व अन्य त्रुटि ठीक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित बीएलओ अपने अपने बूथों पर मतदाता सूची और मतदाता सूची शुद्धिकरण से संबंधित फार्मों के साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु  पूरी कर रहा है ऐसे पात्र युवा अपना वोट जरूर बनवाएं।

ये भी पड़े-गाड़ियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म या जाली लगाई तो होगी कार्यवाई :- Superintendent of Police डबवाली ।

 

Tags: Additional Deputy Commissioner Dr. Vivek Bhartisensitize the youth to voteVoteyoth vote
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In