• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 10, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

कालीकट एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ का सोना बरामद, Indigo के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2022
in राष्ट्रिय
1
Indigo

कोझीकोड। Indigo Airlines: सीमा शुल्क विभाग ने गुरुवार को कोझीकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (करीपुर हवाई अड्डे) पर सोने की तस्करी में कथित तौर पर मदद करने के आरोप में इंडिगो(Indigo) एयरलाइंस के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है

आरोपियों की पहचान वरिष्ठ कार्यकारी साजिद रहमान और ग्राहक सेवा एजेंट मोहम्मद समिल के रूप में हुई है।

बताया गया है कि आरोपितों को ढाई करोड़ रुपये मूल्य के 4.9 किलोग्राम सोने की विदेश से तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोना एक यात्री के बैग में मिला, जो उसे एयरपोर्ट पर छोड़कर फरार हो गया था।

मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अन्य धातुओं के साथ मिश्रित सोने की तस्करी इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के दो अधिकारियों की मिलीभगत से की गई थी। आरोपी इंडिगो(Indigo) की फ्लाइट से केरल आया था।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के साथ ही विमानन कंपनी के दोनों कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, विमानन कंपनी के कर्मचारी तस्कर के सामान के अंतरराष्ट्रीय ‘टैग’ को घरेलू उड़ान ‘टैग’ से बदल देते थे ताकि वे सीमा शुल्क संबंधी जांच से बच सकें।

बता दें कि पकड़े गए कर्मचारियों की पहचान साजिद रहमान और मोहम्मद सामिल के रूप में हुई है। दोनों पर यात्री द्वारा लगाए गए सोने को सही जगह पर पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो(Indigo) के कार्यकारी अधिकारी साजिद रहमान को दुबई से आए वायनाड के मूल निवासी अस्कर अली नाम के एक यात्री द्वारा लाए गए सोने के डिब्बे को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। कर्मचारियों की मिलीभगत से सोने की तस्करी होने की गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क कर्मचारियों की निगरानी कर रहा था।

मौके पर मौजूद अधिकारी सीसीटीवी के जरिए देख रहे थे कि साजिद यात्री द्वारा लाए गए बाक्स को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था और बाक्स के टैग से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। तस्करी में मदद करने वाले साजिद और ग्राहक सेवा एजेंट मोहम्मद सामिल को कस्टम स्कैनर के दौरान बाक्स में सोने का मिश्रण मिलने के बाद कस्टम ने हिरासत में ले लिया।

Tags: 2 Indigo staffers apprehendedborder tax departmentgold smuggling at Karipur airportgold smuggling in indiaIndiGoKaripur airportKozhikode International Airportnational
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुजारी

रामनगरी के यलोजोन में दो धमाकों से हड़कंप, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुजारी की गिरफ्तारी से संत नाराज

4 years ago
Awareness

मानसिक बिमारियों के प्रति जारूकता (Awareness) जरूरी : डा. पंकज शर्मा

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

Unwired Connect Sets New Benchmark for Indian Building Automation with DALI-2 Certification

July 9, 2026
Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

Allianz's CSR Project, Plastic Waste-Free Rivers in Thiruvananthapuram Crosses 1,000-Ton Recovery Milestone

July 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)