• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, June 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

कड़ी सुरक्षा में तय स्थानों पर होगी अलविदा की नमाज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
नमाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्योहारों पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान बेहद कड़ा पहरा होगा। खासकर नमाज वाले 2846 संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध होंगे।

डीजीपी मुख्यालय ने संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किये जाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिये हैं। मुरादाबाद और प्रयागराज में दो-दो अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षकों की भी तैनाती की गई है। 46 कंपनी पीएसी व सात कंपनी केंद्रीय पुलिस बल के साथ ही 1492 प्रशिक्षु आरक्षियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रदेश में कुल 31151 स्थानों पर अलविदा की नमाज पढ़ी जायेगी। इनमें 7436 ईदगाह तथा 19949 मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज होगी। प्रदेश में कुल 2705 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किये जाने के कड़े निर्देश दिये गये हैं।

साथ ही नमाज वाले 2846 संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी व केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी मुस्तैद रहेेंंगे। लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सुलतानपुर, बिजनौर, आगरा, कानपुर समेत अन्य संवेदनशील जिलों में पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश भी दिये गये हैं।

पुलिस अधिकारियों ने अलविदा की नमाज व ईद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 29 हजार 808 धर्मगुरुओं से वार्ता की है। सभी जिलों में धर्मगुरुओं से निरंतर संवाद बनाये रखने के साथ ही हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिये गये हैं।

पुलिस ने उतरवाये 21963 लाउडस्पीकर : लाउडस्पीकर के विरुद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी है। एडीजी के अनुसार प्रदेश में अब तक 21963 लाउडस्पीकर उतरवाये गये हैं। इसके अलावा पुलिस ने निर्धारित मानकों के अनुरूप 42 हजार 332 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई है।

Tags: alvida ki namazEidJumme ki namazlucknow-city-common-man-issuesnewsstateUP GovernmentUP PoliceYogi Government
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Photography

वर्कशॉप में दी Photography की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी

3 years ago
Today’s Horoscope 13th December 2022

Today’s Horoscope 13th December 2022 | आज का राशि फल दिनांक 13 दिसंबर 2022

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)