ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

आपके प्राइवेट डेटा की गोपनीयता की रक्षा के लिए भारत सरकार लाएगी नया Bill

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 8, 2022
in राष्ट्रिय, व्यापार
2
Bill

देश में जल्द ही एक नया डेटा प्राइवेसी Bill पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि आईटी मंत्री अश्विन वैष्णव इस बिल पर काम कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि नया विधेयक निजता विधेयक को लेकर लोगों की आशंकाओं का समाधान करेगा. केंद्र सरकार ने पिछले महीने विवादास्पद पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल को वापस ले लिया था। सरकार ने कहा था कि वह एक नए कानून पर काम कर रही है। करीब तीन साल पहले लाए गए इस Bill में विदेश में डाटा भेजने के लिए कड़े नियम प्रस्तावित किए गए थे। इसके साथ ही कंपनियों से यूजर्स का डेटा मांग करने के लिए सरकार को पावर देने का भी सुझाव था। सीतारमण ने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित समिट में कहा, ‘हम जल्द ही एक नया डेटा प्राइवेसी बिल लेकर आएंगे. इसे परामर्श के बाद तैयार किया जाएगा और यह निजता विधेयक को लेकर लोगों की आशंकाओं को दूर करेगा।

ये भी पड़े – कौन हैं भूपेन हजारिका? 96वें जन्मदिन पर GOOGLE ने डूडल के जरिए दी श्रद्धांजलि

संसद के एक पैनल ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक में कई संशोधनों का सुझाव देने के बाद सरकार ने पिछले महीने विधेयक को वापस ले लिया। सरकार ने पहले सूचित किया था कि पैनल ने 99 धारा विधेयक में 81 संशोधनों का सुझाव दिया है। Bill ने गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इन कंपनियों का कहना है कि इससे उन पर कंप्लायंस का बोझ और डेटा स्टोरेज की जरूरतें बढ़ेंगी। पिछले कुछ सालों में देश में इंटरनेट के जरिए अपराध के मामलों में तेजी आई है। देश में ऐसे मामलों की संख्या में पिछले एक साल में करीब पांच फीसदी का इजाफा हुआ है. हालांकि इनमें से एक तिहाई मामलों में ही चार्जशीट दाखिल की गई है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

साइबर क्राइम के ज्यादातर मामले धोखाधड़ी से जुड़े हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल साइबर अपराध के 52,974 मामले सामने आए थे। इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक असम, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से थे। हालांकि इनमें से सिर्फ 33.8 फीसदी मामलों में ही चार्जशीट दाखिल की गई है। पिछले साल कुल साइबर अपराध के मामलों में धोखाधड़ी का हिस्सा 60.8 प्रतिशत था। वसूली और यौन उत्पीड़न के मामले क्रमशः 5.4 प्रतिशत और लगभग 8.6 प्रतिशत थे। तेलंगाना में ऐसे सबसे अधिक 10,303 मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम के 8,829, कर्नाटक में 8,136 और महाराष्ट्र में 5,662 मामले दर्ज किए गए।

Tags: BillCyber CrimeCyber ScamFinance Minister Nirmala SitharamanfraudGOVERMENTGoverment BillNCRBNirmala SitaramanOnline FraudPrivacyPrivate Data
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

गुरमीत

एक माह की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ इस खास ठिकाने पर पहुंचा

4 years ago
कब्र

कब्र से निकाला विवाहिता का शव, वजह जानकार हो जायेंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

October 20, 2026
Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

October 20, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In