ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 13, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

प्रदेशभर में जलभराव को लेकर जवाब दे सरकार (Government) : केडिया

अफसरों के भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर सरकार गंभीर नहीं : नवीन केडिया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 9, 2024
in हरियाणा
0
Government

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने बरसात का सीजन शुरू होते ही पूरे प्रदेश में हो रहे जलभराव को लेकर सरकार (Government) की व्यवस्था पर आक्षेप किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आगाह करने के बावजूद सरकार ने ड्रेनेज, सीवरेज और सिंचाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जिसकी वजह से आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी। यहां जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास करने के जो थोथे दावे करती है, उनकी हवा निकल गई है। पूरा प्रदेश बरसात के पानी से जलमग्न है और अधिकारी जनता का जवाब देने से गुरेज कर रहे हैं।

ये भी पड़े– Sirsa के गुरजाप सिंह ने 5वीं बार जीता मिस्टर इंडिया पावरलिफ्टिंग का खिताब

पूरे प्रदेश में जलनिकासी के दावे फेल हो चुके हैं और जहां तहां सड़कों पर पानी जमा है। स्लम बस्तियों का इतना बुरा हाल हो गया है कि लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भयंकर गर्मी के मौसम को लेकर हर इंसान बारिश की कामना कर रहा था लेकिन बारिश के आते ही इतना जलभराव हो गया कि लोगों को बारिश अभिशाप की तरह महसूस हो रही है। हर जगह दलदल, कीचड़, जलभराव और फिसलन के कारण लोगों का गलियों और सड़कों पर से गुजरना मुश्किल हो गया है। आने वाले मानसून  के सीजन में लोगों का क्या हाल होगा, इसका भगवान मालिक है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

केडिया ने कहा कि अभी बरसात का पूरा सीजन बाकी है और गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। धान उत्पादक किसानों के लिए बारिश अच्छे संकेत लेकर आई थी लेकिन सरकार के बदइंतजामी के हालात ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हर गांव में जलभराव के हालात हैं और प्रशासन व शासन के लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ड्रेनेज, सीवरेज सिस्टम का दीवाला निकला हुआ है, जगह जगह सड़कें बैठ गई हैं और निचले इलाकों में पानी खड़ा होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। (Government)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक के जुमले सुनाने वाली भाजपा सरकार कहां खड़ी है, किसी को पता नहीं। मौजूदा विधायक 70 करोड़ की ग्रांट जलनिकासी के लिए लाने की बात कर रहे थे, वह कहां है? नवीन केडिया ने कहा कि प्रदेश सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है और सरकार ने अफसरों को लूट की खुली छूट दे रखी है। यही वजह है कि जनता के खून पसीने के करोड़ों रुपयों का कहीं हिसाब नहीं है। लोगों को झूठी बातें कहकर बरगलाया जा रहा है जबकि हकीकत सबके सामने है। आज पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की बदपरवाही, भ्रष्टाचार, अनियमितता और झूठ से परेशान हो चुकी है। वह वक्त दूर नहीं है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आम आदमी के कल्याण की नीतियां बनाई जाएंगी और उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।

Tags: GovernmentHaryanakediastateWaterlogging
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bisleri Vedica

Bisleri Vedica Rejoins Lollapalooza India 2026 For A Fourth Consecutive Year

10 months ago
City Police Station Incharge

पुलिस और पब्लिक के बेहतर सहयोग से ही अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है : City Police Station Incharge इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

2026 World Trade Centers Association Member Forum Emphasizes the Importance of Trusted Relationships Amid Shifting Global Trade Landscape

November 11, 2026
Paisabazaar Strengthens Instant Personal Loan Program with 18 Lenders; Enables Disbursal Within Two Hours

Paisabazaar Strengthens Instant Personal Loan Program with 18 Lenders; Enables Disbursal Within Two Hours

November 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In