ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

सरकार की लापरवाही ने घग्गर नदी को ‘मौत का दरिया’ बना दिया: कुमारी सैलजा

Neha by Neha
July 15, 2025
in हरियाणा
0
कुमारी सैलजा

सिरसा,// चंडीगढ़, 14 जुलाई।।(सतीश बंसल)।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमाारी सैलजा ने कहा है कि सरकार की लापरवाही के चलते घग्घर नदी मौत का दरिया बनती जा रही है, इसके किनारे बसे गांवों में पानी प्रदूषित हो रहा है, 13 गांवों में तो पानी पीने योग्य ही नहीं रहा। इस नदी में 46 कारखानों का वेस्टेज डाला जा रहा है फिर भी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। मजबूरी में किसान खेतों में जहर सींचने को मजबूर हैं, बच्चे बीमार हो रहे हैं। कैंसर रोग तेजी से पैर पसार रहा है जबकि इस क्षेत्र में कैंसर की जांच और उपचार की कोई व्यवस्था तक नहीं है, रोगियों को दूसरे जिले या दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पड़ता है।

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि घग्घर नदी के बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा का दक्षिण-पश्चिमी हिस्सा आज कैंसर बेल्ट के नाम से बदनाम हो चुका है। यह केवल एक पर्यावरणीय आपदा नहीं, बल्कि एक मानवीय त्रासदी है और इसके लिए जिम्मेदार है हरियाणा की लापरवाह भाजपा सरकार।

ये भी पड़े-हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने गांव साहूवाला द्वितीय में बच्चों में परोसा भोजन

सांसद ने कहा कि सिरमौर हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाडियों से निकलने वाली यह घग्घर नदी पंजाब से होती हुई हरियाणा में प्रवेश करती है जो राजस्थान होती हुई पाकिस्तान में जाकर समाप्त हो जाती है, इस नदी की कुल लंबाई 320 किमी है। पंजाब और हरियाणा में यह नदी सबसे ज्यादा प्रदूषित हो रही है, फसलों में अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग हो रहा है जो पानी के साथ बहता हुआ घग्घर नदी में मिलता है इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में सैकडों कारखाने घग्घर नदी के किनारे लगे हुए है जिनका वेस्टेज यहां तक कि विषाक्त पदार्थ तक नदी में डाले जा रहे है, एसटीपी के बिना नगरों का सीवरेज सीधा नदी में डाला जा रहा है।

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सरकार को इस बारे में पता ही न हो क्योंकि आए दिन प्रभावित लोग हर मंच पर आवाज उठाते रहते है, वे स्वयं इस गंभीर विषय को लोकसभा में कई बार उठा चुकी है लेकिन 11 वर्षों से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। घोषणाएं और विज्ञापन तो बहुत हुए, लेकिन न नदियों की सफाई हुई, न ही प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों पर कोई सख्त कार्रवाई। सांसद ने कहा कि नदी के प्रदूषित होने की आंकड़े स्वयं गवाही दे रहे है,  नदी के पानी में टीडीएस का स्तर 1068 एमजी प्रति लीटर  तक पहुंच चुका है, जो पीने और खेती दोनों के लिए खतरनाक है। सिरसा, फतेहाबाद, हनुमानगढ़ जैसे जिलों में कैंसर, त्वचा रोग, और बच्चों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। 46 से अधिक फैक्ट्रियां जहरीला पानी सीधे नदी में बहा रही हैं, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मूकदर्शक बना हुआ है। 2025 में ही हरियाणा में कैंसर के 1,678 नए मामले दर्ज किए गए। ऐसी ही स्थिति घग्घर नदी से निकलने वाली नहरों की है। सिरसा जिला इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार इस बात का पता लगाए कि किसकी शह पर प्रदूषक उद्योग नियमों को ताक पर रखकर जहरीला कचरा बहा रहे हैं?  हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब तक कितने दोषी उद्योगों पर कार्रवाई की? क्या यह सरकार केवल घोषणाएँ करने और पर्यावरण दिवस मनाने के लिए चुनी गई है? सांसद ने सरकार से मांग की है कि घग्गर नदी की त्वरित सफाई हेतु विशेष पैकेज घोषित किया जाए, प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो, प्रभावित क्षेत्रों में कैंसर अस्पताल, पीने के पानी की व्यवस्था, और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, संसद की पर्यावरण समिति द्वारा इस मुद्दे पर विशेष रिपोर्ट तैयार की जाए। सांसद ने कहा कि  घोषणाओं से कुछ भी नहीं होने वाला है सरकार को जमीन पर उतरकर ठोस कार्रवाई करनी होगी, इस बार जनता  अब और इंतज़ार नहीं करेगी क्योंकि पानी उसके ऊपर से गुजर चुका है।

 

Tags: Cancer in rural areasChildren Health CrisisFarmer HealthGhaggar RiverGovernment's negligenceKumari SeljaPollution in Haryanariver of deathWater Crisis
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Minor girl gang-raped

बागेश्वर में नाबालिक लड़की के साथ चार लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

4 years ago
Vishva Valmiki

सिरसा पहुंचे विश्व वाल्मीकि (Vishva Valmiki) धर्म संसद परिषद ट्रस्ट से जुड़े संत समाज के लोग

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In