ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

गर्ग मोटर्स पर हुई महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 3 एक्स ओ आरईवीएक्स की ग्रांड लांचिंग

स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स से लैस है गाड़ी

Neha by Neha
July 18, 2025
in हरियाणा
0
गाडिय़ों की दुनियां में धूम मचा रही महिंद्रा

सिरसा।।(सतीश बंसल)।  गाडिय़ों की दुनियां में धूम मचा रही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गाड़ी लवर्स को एक और शानदार तोहफा देते हुए पॉपुलर एक्सयूवी 3 एक्स ओ आरईवीएक्स वेरिएंट की वीरवार को गर्ग मोटर्स पर ग्रांड लॉन्चिग की। सर्वप्रथम महिंद्रा एंड महिंद्रा की एएसएम आशा गोस्वामी व एफएफटी मैनेजर असीम ने स्टाफ सदस्यों के मिलकर गाड़ी की शानदार लांचिंग की और उसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा। इस मौके पर एमडी योगेश मित्त्तल, बसंत गर्ग, अजय गर्ग, श्याम गर्ग, सलील गर्ग, राजवीर गर्ग, सीईओ धर्मवीर सैनी, जीएम गुलशन मेहता भी मौजूद थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा की एएसएम आशा गोस्वामी ने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी समय-समय पर बदलते आधुनिक परिवेश के अनुसार लग्जरी गाडिय़ां अपने ग्राहकों को उपलब्ध करवाकर गाडिय़ों की दुनियां में अपना लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह नई गाड़ी ग्राहकों को बेहद पसंद आएगी।

कंपनी के सीईओ धर्मवीर सैनी ने बताया कि यह नया आरईवीएक्स वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ आता है और इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। आरईवीएक्स ट्रिम लाइन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। एक्सयूवी 3 एक्स ओ आरईवीएक्स में ग्राहकों की सुरक्षा और आराम का भी ध्यान रखा गया है। इस गाड़ी की बुकिंग को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह व जोश है। पूर्व की भांति यह गाड़ी भी ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेगी।

ये भी पड़े-विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

एजीएम परमजीत सिंह ने बताया कि नई एक्सयूवी 3 आरईवीएक्स ट्रिम लाइन को तीन वेरिएंट आरईवीएक्स एम, आरईवीएक्स एम (ओ) व आरईवीएक्स ए में पेश किया गया है। आरईवीएक्स एम, एमएक्स2 पर बेस्ड है, इसके बावजूद यह एमएक्स2 प्रो से 60000 रुपये सस्ती है। आरईवीएक्स एम (ओ) भी एमएक्स2 प्रो से कम कीमत में उपलबध है। आरईवीएक्स ए, मिड-स्पेक एक्सयूवी 3 एक्सओ एएक्स 5 बेस्ड है, लेकिन इसकी कीमत एएक्स 5 से करीब 60000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर अधिक फीचर्स मिलते हैं। इन तीनों को 8.94 लाख रुपये से लेकर 12.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बीच कंपनी लेकर आई है।

एजीएम परमजीत सिंह ने बताया कि आरईवीएक्स एम और आरईवीएक्स एम (ओ) इन दोनों वेरिएंट को 111 एचपी की पावर जनरेट करने वाले 1.2/लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। आरईवीएक्स ए और आरईवीएक्स ए एटी इन दोनों वेरिएंट में 131 एचपी की पावर जनरेट करने वाला 1.2/लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है।
एजीएम परमजीत सिंह ने बताया कि इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए कुछ बाहरी बदलाव किए गए हैं। इसमें ब्लैक 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें एक बॉडी-क्लर्ड ग्रिल दी गई है। इन वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन कलर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसे पांच कलर ऑप्शन टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे में ब्लैक रूफ  मिलती है, जबकि नेबुला ब्लू और स्टील्थ ब्लैक में ग्रे रूफ  फिनिश मिलता है।
उन्होंने बताया कि एक्सयूवी 3 एक्स ओ आरईवीएक्स एम सभी आरवीईएक्स वेरिएंट में स्टैंडर्ड के तौर पर ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं, जो केबिन को एक डुअल-टोन लुक देते हैं। इसका सेफ्टी फीचर्स उन वेरिएंट्स के समान हैं, जिन पर ये आधारित हैं। आरईवीएक्स की फीचर्स लिस्ट थोड़ी लंबी है। इसमें सीट हाइट एडजस्टमेंट, सभी पिछली सीट के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेड रेस्ट और कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री और फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स दिए गए हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

एक्सयूवी 3 एक्स ओ आरईवीएक्स गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ  दिया गया है। इसके साथ ही आरईवीएक्स ए में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6 स्पीकर्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, एक रियर वाइपर और डिफॉगर और एक रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सभी वेरिएंट में 2 एडीएएस सूट, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते है।

Tags: Affordable SUV IndiaGarg Motors SirsaMahindra Car LaunchMahindra XUV 3XONew Car Launch 2025REVVX Variant Launch
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In