अमेरिका के सार्वजनिक स्थानों पर अब नहीं चलेगी बंदूक, यूएस सीनेट से बंदूक सुरक्षा कानून पारित
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, March 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के सार्वजनिक स्थानों पर अब नहीं चलेगी बंदूक, यूएस सीनेट से बंदूक सुरक्षा कानून पारित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 24, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
सीनेट

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने गुरुवार रात गोलीबारी की घटनाओं पर अंकुश लागाने वाले ऐतिहासिक बंदूक सुरक्षा विधेयक को पारित कर दिया। इसमें सत्तारूढ़ डेमोक्रेट के साथ 15 रिपब्लिकन सांसदों ने भी साथ दिया। इसके प्रतिनिधि सभा से भी जल्द पास होने की उम्मीद है। इसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के हस्ताक्षर से यह कानून का रूप ले लेगा। कानून बनने के बाद केवल आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने का अधिकार होगा।

पिछले तीस साल में संघीय बंदूक कानून सुधार को लेकर अमेरिका की यह पहली बड़ी पहल है। सीनेट में विधेयक पारित हाने के कुछ घंटे पहले गुरुवार को ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने न्यूयार्क बंदूक सुधार कानून को असंवैधानिक बताते हुए रद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अमेरिकियों को बंदूक लेकर चलने पर रोक नहीं लगाई जा सकती। न ही इसमें कोई शर्त जोड़ी जा सकती है। बंदूक लेकर चलना अमेरिकियों का मौलिक अधिकार है। कोर्ट के फैसले से अमेरिका में फैले गन कल्चर पर रोक लगाने को झटका लगा था।

रायटर एजेंसी के अनुसार, इस फैसले के विरुद्ध न्यूयार्क और कैलिफोर्निया में संबंधित अधिकारी नए विधेयक लाने की तैयारी में जुट गए हैं। नए कानून में 21 वर्ष से कम उम्र के लोगों के बंदूक खरीदने पर उनके पृष्ठभूमि की कड़ी जांच समेत कई शर्तें शामिल हैं। विधेयक में 13.2 अरब डालर की व्यवस्था की गई है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, स्कूल सुरक्षा, संकट हस्तक्षेप कार्यक्रम और राज्यों के लिए प्रोत्साहन के लिए लाखों डालर शामिल हैं, जो राष्ट्रीय त्वरित आपराधिक पृष्ठभूमि जांच प्रणाली में किशोर रिकार्ड को शामिल करते हैं।

39 करोड़ से अधिक लोगों के पास है बंदूक

अमेरिका में 39 करोड़ से अधिक नागरिकों के पास बंदूक है। वहीं, अकेले 2020 में, 45,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत आग्नेयास्त्रों से संबंधित चोटों से हुई, जिनमें हत्या और आत्महत्या शामिल हैं।

हाल की घटनाओं से उठने लगी थी नियंत्रण की मांग

अमेरिका में हाल ही में बंदूक फायरिंग की कुछ घटनाओं के बाद बंदूक रखने पर नियंत्रण कानून की मांग तेज हो गई थी। बीते 24 मई को टेक्सास में उवाल्डे के स्कूल में फायरिंग में 19 बच्चे व दो शिक्षकों की मौत हो गई थी। यह घटना दस दिन पहले बफैलो सुपरमार्केट में फायरिंग के बाद हुई थी जिसमें दस लोग मारे गए थे।

Tags: americaBipartisan BillFederal Gun reformGun Safety BillGun Violence in USnewsUS Senateworldबंदूक नियंत्रण विधेयक
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Council of Architecture

Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

2 weeks ago
मंगलयान

मंगलयान मिशन का हुआ अंत, ईंधन-बैटरी सब खत्म…संपर्क टूटा

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zee Cinema

Zee Cinema पर 14 मार्च को ‘बागी 4’ के साथ सजेगी ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट की जबर्दस्त रात

March 12, 2026
The Caravel Group

The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary

March 12, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)