ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने स्वैच्छिक कोष से सीनियर सिटीजन काउंसिल को 5 लाख रुपये देने की करी घोषणा|

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सीनियर सिटीजन काउंसिल द्वारा डे-केयर सेंटर-कम-ओल्ड एज होम सेक्टर-15 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 9, 2023
in हरियाणा
0
Senior Citizens Council

पंचकूला, 9 मार्च- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Senior Citizens Council) आज सीनियर सिटीजन काउंसिल द्वारा डे-केयर सेंटर-कम-ओल्ड एज होम सेक्टर-15 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों विशेषकर महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने काउंसिल की स्मारिका का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गुप्ता ने कहा कि वे सभी माताओं, बहनों, बेटियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते है और भगवान से प्रार्थना करते है कि वे इसी प्रकार आगे बढ़ती रहे और देश और प्रदेश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देती रहे।

ये भी पड़े – Panchkula :साइबर अपराध से जुड़ी समस्या के लिए डायल करें हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर थाना प्रभारी राजेश कुमार|

उन्होंने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में महिलाओं को शक्ति दुर्गां सहित अनेक रूपों में जाना जाता है। महिलाओं को समाज की धूरी बताते हुये गुप्ता ने कहा कि किसी भी परिवार की तरक्की में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि देश में महिला शक्ति का सम्मान बढ़ा है (Senior Citizens Council) और सरकार द्वारा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किये जा रहे है। आज महिलायें किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं है और विभिन्न क्षेत्रों में देश ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रही है।

उन्होंने कहा कि सीनियर सीटीजन काउंसिल की प्रशंसा करते हुये गुप्ता ने कहा कि काउंसिल पिछले 34 वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिये कार्य करने के साथ-साथ पंचकूला के विकास में योगदान देती आ रही है। उन्होंने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ, हरा भरा और सुंदर बनाने में वरिष्ठ नागरिकों की अहम भूमिका है। जिस प्रकार से अपने दैनिक दिनचर्या के अलावा वे पंचकूला में पार्कों की देखरेख करते है, वह सराहनीय है।

गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पंचकूला को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिये सात सरोकार दिये है और इन्हें बेहतर ढंग से लागू करने के लिये प्रशासन के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सबका उद्देश्य पंचकूला को एक स्मार्ट और वाईब्रेंट पंचकूला बनाना हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एमसीएम डीएवी काॅलेज की पूर्व प्रिंसीपल डाॅ पुनित बेदी ने कहा कि महिला दिवस 8 मार्च, केवल एक दिन ना मनाकर प्रतिदिन महिला शक्तिकरण के लिये कार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि महिला और पुरूष एक दूसरे के पूरक और एक के बिना दूसरा अधूरा है। (Senior Citizens Council) उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को सशक्त बनाये ताकि वे विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर सके। इसके अलावा वे उनके सपनो को पूरा करने के लिये उनका सहयोग करें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे नारी की बजाय एक व्यक्ति बने, एक व्यक्ति में नारी और पुरूष दोनों के गुण होते है।

इससे पूर्व नारी शक्ति मंच की वरिष्ठ महिला सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मंच संचालन एचसी गेरा ने किया। इस मौके पर सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष एनके शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र अरोड़ा, हरियाणा सीनियर सिटीजन काउंसिल के (Senior Citizens Council) महासचिव आरपी मल्होत्रा, पार्षद हरेंद्र मलिक और काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे।

Tags: architectsChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़District PanchkulaDoctorsengineersHaryanaHaryana Assembly Speaker Gyanchand GuptaInternational Women's DayNavtimes न्यूज़Senior Citizen Council
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Dr. Jaideep Arya

हरियाणा योग आयोग की बोर्ड मीटिंग चेयरमेन डाॅ0 जयदीप आर्य की अध्यक्षता में हुई संपन्न|

4 years ago
Kisna Diamond

Kisna Diamond एंड गोल्ड ज्वैलरी ने पटना में अपने रिटेल पार्टनर्स के लिए आयोजित किया एक प्रेरणादायक बिजनेस मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Inside VinFast's Technology Strategy for the Next Generation of Intelligent Vehicles

November 25, 2026
Sacred Weaves Brings Authentic Banarasi Silk Sarees to the Wedding Season

Sacred Weaves Brings Authentic Banarasi Silk Sarees to the Wedding Season

November 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In