ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता एक फरवरी बुधवार को सेक्टर-19 में नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर जनता को करेंगे समर्पित|

ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सेक्टर-6 स्थित हुड्डा फील्ड हाॅस्टल में जनता दरबार के माध्यम से जन समस्यायें सुनी और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 30, 2023
in हरियाणा
0
Railway

पंचकूला, 30 जनवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सेक्टर-6 स्थित (Railway) हुड्डा फील्ड हाॅस्टल में जनता दरबार के माध्यम से जन समस्यायें सुनी और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया। उन्होंने सभी समस्याओं को बड़े धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्याओं के त्वरीत निराकरण के निर्देश दिये।

ओल्ड पंचकूला मार्केंट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुप्ता से मुलाकात की और बताया कि वे पिछले 50 सालों से ओल्ड पंचकूला में दुकानदारी कर रोजी रोटी कमा रहे है परंतु अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-22 पर सड़कों को चोड़ा करने व चौक बनाने के (Railway) लिये दुकानों को उठाने के लिये निशानदेही कर दी गई है। उन्होनंे गुप्ता से अनुरोध किया कि जब तक उन्हें कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध ना करवा दिया जाये तब तक उनकी दुकानों को ना उठाया जाये। दुकानदारों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये गुप्ता ने ओल्ड पंचकूला मार्केंट एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में हर संभव प्रयास करेंगे।

ये भी पड़े – Chandigarh: महात्मा गांधी जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ सेक्टर 26 निटर में लगा रक्तदान शिविर|

काॅमन सर्विस सेंटरों में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिये निर्धारित फीस से अधिक वसूली करने की शिकायत पर गुप्ता ने उपायुक्त महावीर कौशिक से फोन के माध्यम से बातचीत की और (Railway) उन्हें तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के लिये कहा। यह कमेटी जिला में स्थित काॅमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगी कि वहां लोगों से सरकार द्वारा तय शुल्क ही लिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी काॅमन सर्विस सेंटर निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलता है तो तुरंत उसका लाईसेंस रद्द किया जाये।

गांव रामगढ़ में दो भाईयों के आपसी विवाद में पुलिस द्वारा मारपीट करने की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुये गुप्ता ने पुलिस आयुक्त को फोन पर मामले की जांच करने और दोषी के विरूद्ध कार्रवाही करने के निर्देश दिये। गांव रामगढ़ के ही एक अन्य मामलें में नंबरदार और पार्षद गुरमीत सिंह ने गुप्ता को शिकायत दी कि कई जगह पेड़ों पर बिजली की खुली तारे लटक रही है, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता हैं। (Railway) उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी अभी तक तारे नहीं हटाई गई। इस पर गुप्ता ने बिजली विभाग के संबंधित एसडीओ को फोन पर कल सायं तक बिजली की तारों को हटवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय पार्षदों द्वारा क्षेत्र से संबंधित लोगों की जो भी समस्यायें उन्हें बताई जाये, अधिकारी उस पर अमल करें और उनका समाधान करें।

गांव कोट निवासी मोहन लाल धीमान ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी कि उनके प्लाॅट में बिजली विभाग द्वारा ट्रांस्फार्मर लगाया हुआ है, जिस कारण वे वहां कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे है और उन्हें बिजली विभाग द्वारा इस ट्रांसफोर्मर को हटाने के लिये पैसे जमा करवाने के लिये कहा जा रहा हैं। (Railway) गुप्ता ने इस पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह से फोन पर बातचीत की और उन्हें बताया कि यह केवल पंचकूला की नहीं बल्कि पूरे राज्य की समस्या है और इसका स्थाई समाधान किया जाना चाहिये ताकि आम नागरिक परेशान ना हो। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा कई स्थानों पर लोगों की निजी भूमि में बिजली के खंभे व ट्रांसफोर्मर लगाये हुये हैं, जिसकी वजह से लोगों को अपनी ही जमीन पर निर्माण कार्य करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

जनता दरबार के दौरान बवानी खेड़ा के विधायक विशंभर वाल्मीकी के नेतृत्व में ’’डाॅ बीआर अंबेडकर एक मिशन’’ के पदाधिकारियों ने गुप्ता से पंचकूला में राज्य स्तरीय डाॅ बीआर अंबेडकर शोध व शिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिये भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया। (Railway) मिशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शोध संस्थान हरियाणा में अपनी तरह का पहला ऐसा संस्थान होगा जहां विद्यार्थी अपने कौशल विकास के साथ साथ बाबा भीम राव अंबेडकर सहित अन्य महापुरूषों पर शोध कर सकेंगे। इस पर गुप्ता ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को स्वीकृति के लिये भेजा जायेंगा।

गुप्ता ने कहा कि वे एक फरवरी बुधवार को सेक्टर-19 में नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। उन्होनंे कहा कि यह रेलवे ओवर ब्रिज पंचकूलावासियों विशेषकर सेक्टर-19 के लोगों की एक चिरलंबित मांग थी। इस ओवर ब्रिज के बनने से सेक्टर-19 के निवासियों के लिये (Railway)आवागमन और सुगम होगा। इस अवसर पर पार्षद सुरेश वर्मा, नरेंद्र लुबाना, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य बीबी सिंगल, माता मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Gyanchand GuptaHaryanaHaryana Assembly SpeakerHooda Field HostelJanta DarbarNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsOld Panchkula Market AssociationPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

CMGGA

सीएमजीजीए टीम ने वृद्ध आश्रम का किया औचक निरीक्षण|

3 years ago
Sanatam Dharma

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सनातम धर्म मंदिर सेक्टर-10 में मंदिर के स्थापना समारोह के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

November 3, 2026
Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

November 3, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In