ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 18, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

गुरु साहिब ने आत्मरक्षा के लिए की थी जिन मल्ल अखाड़ों की शुरूआत, वहीं से निकला ‘गतका’ (Gatka) बना खेलो इंडिया की शान

पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 5, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
7
Gatka

पंचकूला, 5 जून – सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा आत्मरक्षा करने के लिए जिन मल्ल अखाड़ों की शुरूआत की थी, आज उन्हीं से निकला ‘गतका’ (Gatka) खेलो इंडिया की शान बन गया है। पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में गतका खेल को भी शामिल किया गया है। इस खेल में हिस्सा लेने के लिए देशभर से 16 टीमें पंचकूला पहुंची हैं। इस खेल से जुड़ी वर्ल्ड गतका फेडरेशन और हरियाणा के खेल मंत्री श्री संदीप सिंह अब इस गेम को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

वर्ल्ड गतका (Gatka) फेडरेशन के उप प्रधान श्री सुखचैन सिंह ने बताया कि इस खेल को खेलो इंडिया में स्थान दिलाने तक की कहानी इतनी आसान नहीं है, जितनी शब्दों में बताई जा रही है। करीब 550 साल पहले शुरू हुई आत्मरक्षा की एक विधा को यहां तक लाने के लिए बहुत प्रयास किए गए। सबसे पहले इस विधा को एक गेम में लाने की ठानी गई और गांवों में छोटे-छोटे गतका गेम्स के आयोजनों की शुरूआत की गई। फिर ब्लॉक स्तर पर गतका के आयोजन करवाए गए। धीरे-धीरे जिला स्तर पर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर 9 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिनमें से अलग-अलग नियमों को तय किया गया। नियमों की 9 किताबों का प्रकाशन किया गया। इसके बाद नियम फाइनल हुए और इस गेम को पहचान मिली। 2020 में गुवाहटी में आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में गतका गेम्स की प्रेजेंटेशन दी गई। इसके बाद भारत सरकार ने इसे खेलो इंडिया में शामिल करने की अनुमति दी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

एक खिलाड़ी दो इवेंट में ले सकता है हिस्सा
गतका (Gatka) एक स्टिक के साथ खेला जाता है। इसे हिंदी में सोटी कहा जाता है। एक इवेंट सिंगल स्टिक के साथ होता है। जिसमें दो प्रतिभागी होते हैं, दोनों के पास अपनी-अपनी स्टिक होती है। इसी तरह सिंगल स्टिक में टीम इवेंट भी होता है, जिसमें एक टीम के अंदर तीन प्रतिभागी होते हैं। तीसरा इवेंट फ्री स्टिक के साथ खेला जाता है। इसमें एक स्टिक के साथ-साथ दूसरे हाथ में एक ढाल भी होती है। एक खिलाड़ी दोनों इवेंट में हिस्सा ले सकता है।

महज सिखों का गेम नहीं सभी समाज के लोग ले रहे हिस्सा
वर्ल्ड गतका फेडरेशन के उप प्रधान श्री सुखचैन सिंह ने कहा कि गतका अब सिखों तक सीमित नहीं है बल्कि सर्व समाज के लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण खेलो इंडिया गेम्स में देखने को मिल रहा है। यहां गतका प्रतिस्पर्धा के लिए 16 टीमें के 256 खिलाड़ी पहुंचे हैं। इसमें पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तिलंगाना, मध्यप्रदेश, उतराखंड, कर्नाटक, उत्तर-प्रदेश, हिमाचल, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीम शामिल हैं।

ये भी पड़े – सेक्टर 26 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल (School) में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन में पहचान दिलाने का कर रहे प्रयास
वर्ल्ड (Gatka) गतका फेडरेशन के उप प्रधान श्री सुखचैन सिंह ने कहा कि इस खेल को राष्ट्रीय ही नहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद जारी है। खेलो इंडिया गेम्स के बाद अब गतका फेडरेशन इसे नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन में शामिल करवाने का प्रयास कर रही है।

हरियाणा ने गतका में किया जबरदस्त आगाज, जीते दो सिल्वर मेडल
हरियाणा की टीम ने गतका (Gatka) खेल में जबरदस्त शुरूआत की है। दो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। महिलाओं की सिंगल स्टिक टीम प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने गोल्ड, हरियाणा ने सिल्वर और पंजाब व नई दिल्ली ने ब्रांज मेडल जीता है। इसी तरह महिलाओं की सिंगल स्टिक एकल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ ने गोल्ड, हरियाणा ने सिल्वर और महाराष्ट्र व नई दिल्ली ने ब्रांज मेडल जीता है। महिलाओं की फ्री स्टिक टीम प्रतियोगिता में पंजाब ने गोल्ड, नई दिल्ली ने सिल्वर और महाराष्ट्र व उत्तराखंड की टीम ने ब्रांज मेडल जीता है।

Tags: GatkaGatka eventGatka federationGatka groupGatka in Khelo GamesGatka in punjabGatka in youth gamesKhelo youth games 2021
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In