Development Works विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की पंचकूला के
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 25, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने की पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा|

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम में वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफ एंड सीसी) को दरकिनार करने वाले निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 5, 2023
in हरियाणा
0
Development Works

पंचकूला, 4 जनवरीः विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला नगर निगम में (Development Works) वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफ एंड सीसी) को दरकिनार करने वाले निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। विस अध्यक्ष बुधवार को नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में पंचकूला के सौंदर्यीकरण और संपत्ति कर संग्रहण पर विस्तार से चर्चा हुई। शहर में बनी पुरानी और नई संपत्ति आईडी को लेकर पैदा हुई पेचिदगियों के भी त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र में हो रहे खनन से हिस्सा लेने की मांग भी बैठक में उठी। बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर, पार्षद व अधिकारी गण मौजूद रहे।

ये भी पड़े – Amazon पर मिल रही Redmi Note 12 5G स्मार्टफोन पर भारी छूठ, जानिए पूरी खबर|

बैठक में पंचकूला के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष योजना बनाई गई। यह सौंदर्यीकरण 5-5 वार्डों के कलस्टर बनाकर किया जाएगा। इन कलस्टर की जिम्मेदारी एक नगर निगम के कार्यकारी अभियंन्ता स्तर के अधिकारी की होगी। उनकी टीम में एक एसडीओ, एक जेई, 5 एपीओ, माली तथा अन्य स्टाफ शामिल रहेगा। वार्डों के अंदर होने वाले सभी प्रकार के कार्य करने की जिम्मेदारी इसी टीम की रहेगी। संबंधित वार्ड पार्षद इन कार्यों की देखरेख करेंगे।

इसी प्रकार शहर के प्रमुख 8 सड़कों व मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण को (Development Works) लेकर भी व्यापक योजना बनी है। सड़कों के किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने तथा रेलिंग को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। शहर में की गई पेंटिंग के रखरखाव पर भी विस अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

बैठक में संपत्ति कर का मामला भी उठा। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि सरकारी कार्यालयों की पेचिदगियों की वजह से शहरवासियों को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए निगम के राजस्व का ख्याल रखने के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। किसी को भी अनावश्यक रूप से नोटिस भेज कर परेशान नहीं किया जा सकता। (Development Works) साथ ही उन्होंने सरकारी विभागों व कॉमर्शियल संपत्तियों के लंबित संपत्ति कर का ब्योरा मांगा है। इस संबंध में वीरवार तक रिपोर्ट देनी होगी। सड़कों किनारे लगे पेड़ों की छंटाई करने वाली मशीन शक्तिमान तथा सफाई करने वाली ऑटोमेटिक मशीन के रखरखाव का मामला भी बैठक में उठा।

बैठक में पार्षद नरेंद्र पाल सिंह, सुरेश कुमार वर्मा, रितु गोयल, (Development Works) सोनिया सूद, जय कुमार कौशिक, हरेंद्र मलिक, सोनू बिड़ला, सुनीत सिंगला, राकेश कुमार, नगर निगम के उप आयुक्त दीपक सूरा, एक्सईएन विजय गोयल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Development WorksGyan Chand Gupta reviewed the development works of PKLHaryanaLegislative Assembly Speaker Gyan Chand GuptaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

The Rise of BJP and the Downfall of Congress

The Rise of BJP and the Downfall of Congress

2 years ago
कुमारी सैलजा

सरकार की लापरवाही ने घग्गर नदी को ‘मौत का दरिया’ बना दिया: कुमारी सैलजा

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

Centre for Digital Public Goods (CDPG) at IIMB Convenes Multi-stakeholder Roundtable to Design Open Network for Carbon Markets

March 24, 2026
AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

AI Wealthtech Startup Novelty Wealth Raises $1.4M Led by IndiaQuotient to Scale their Wealth Advisory Platform for Indian investors

March 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)