ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 15, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने लिटरेटी 2022 के तहत कवि सम्मेलन का परंपरागत दीप प्रज्ज्वलित करके किया शुभारम्भ|

चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस), द्वारा वार्षिक महोत्सव, लिटरेटी 2022 के प्रमुख कार्यक्रम का आज यहां सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में उद्घाटन किया गया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 17, 2022
in हरियाणा
0
Kavi Sammelan

पंचकूला, 16 दिसंबर- चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस), द्वारा वार्षिक महोत्सव, (Kavi Sammelan) लिटरेटी 2022 के प्रमुख कार्यक्रम का आज यहां सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में उद्घाटन किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने औपचारिक रूप से लिटरेटी 2022 के 10वें संस्करण को हास्य और व्यंग्य की एक शाम के साथ शुरू किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव और सीएलएस की चेयरपर्सन और फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ सुमिता मिश्रा और उपायुक् महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।

ये भी पड़े – शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी दर्ज की गयी गिरावट, सेंसेक्स 461 अंक से गिरा

गुप्ता ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम अवसर पर देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के श्रंखला में आयोजित इस कार्यक्रम में इस प्रकार के कवि सम्मेलन हम सबके लिए प्रेरणादाई हैं। कविता के माध्यम से हम संसार में व्याप्त सुख-दुख, आनंद, शांति, प्रकृति प्रेम, देश प्रेम आदि का अनुभव करते हैं। कविता मनुष्य को भावनात्मकता से जोड़ती है। लेखनी प्रत्येक काल में समाज का मार्गदर्शन करती आई है। जब-जब समाज भ्रमित होता है तब-तब लिखने के सिपाही समाज का मार्गदर्शन करते रहे हैं। (Kavi Sammelan) कविता मनुष्य को मनुष्य बने रहने की प्रेरणा देती है। जब-जब मानव जाति अपने कर्तव्य से विचलित हुई है तब-तब कवियों की कविताएं उन्हें प्रेरणा देने का कार्य करती आई हैं। वर्तमान में मनुष्य सांसारिक बंधनों में इस कदर लिप्त है कि किसी के दुख दर्द, दीनता अभाव, क्रन्दन का एहसास ही नहीं होता। ऐसे में कविता ही समाज की अभिव्यक्ति बनती है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस कवि सम्मेलन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा । गुप्ता ने भाग लेने वाले कवियों को बधाई दी और इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सीएलएस की सराहना की।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि सीएलएस साल-दर-साल अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी के प्रमुख लेखकों, और कवियों को लिटरेटी में लाता रहा है, ताकि इस ट्राइसिटी के इच्छुक लेखकों को प्रेरित कर सके। हास्य कवि सम्मेलन का संचालन हमारे समय के प्रसिद्ध हास्यकार सुरेंद्र शर्मा ने किया और समान रूप से लोकप्रिय और बहुमुखी कवियों, शंभु शिखर, डॉ सीता सागर, अनिल अग्रवंशी, चिराग जैन और वेद प्रकाश वेद ने पुरे जोश से शिरकत की. कवि सम्मेलन हरियाणा साहित्य अकादमी, और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, हरियाणा के सहयोग से आयोजित किया गया।

कल से 17-18 दिसंबर के लिए, लिटेराटी, सुखना लेक क्लब में (Kavi Sammelan) आयोजित किया जाएगा, जो रोजाना सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। कल के मुख्य आकर्षण लेखक और प्रॉक्टर एंड गैंबल्स के पूर्व सीईओ गुरचरण दास होंगे। अन्य प्रमुख वक्ताओं में प्रसिद्ध लेखक डॉ. सुरजीत पातर, माधव कौशिक, सुदीप सेन, रशीद किदवई, अजहर इकबाल, राघव चड्ढा, राणा सफवी, पीरजादा सैयद, अफ्फान येशवी डॉ. हर्षाली सिंह, महुआ चिनप्पा और ऋचा लखेरा शामिल होंगे।

Tags: ChandigarhChandigarh Literary Society (CLS)Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़DC Gyanchand GuptaDr. Sumita MishraHaryanaIndradhanush AuditoriumKavi SammelanNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Kapil Sibal

भारतीय वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से फिल्म ‘The Kerala Story’ पर रोक लगाने की मांग की, 15 मई को होगी सुनवाई|

3 years ago
Mustard

Lifestyle:- सरसों नुकसानदायक होने के साथ-साथ उतना ही फायदेमंद भी है, सोच-समझकर करना चाहिए इस्तेमाल|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

October 14, 2026
Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

October 14, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In