Amir Chawla - अपराध व बेरोजगारी में नंबर वन बना हरियाणा: अमीर चावला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, March 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

अपराध व बेरोजगारी में नंबर वन बना हरियाणा: अमीर चावला (Amir Chawla)

गांव नहराना में ग्रामीणों को दिया रैली का न्यौता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 6, 2023
in हरियाणा
0
Amir Chawla

कांग्रेस की ओर से 24 दिसंबर को सिरसा की अनाजमंडी में होने वाली किसान-मजदूर जनाक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। मौजूदा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन आक्रोशित हैं और वे जल्द से जल्द इस सरकार को सत्त्ता से बाहर करना चाहते हैं। आज पूरे हरियाणा में गठबंधन सरकार की विकल्प केवल मात्र कांग्रेस पार्टी ही है। यही कारण है कि आज लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीर चावला ( Amir Chawla) ने गांव नहराना में आगामी 24 दिसंबर को अनाज मंडी में होने वाली किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली का निमंत्रण देते हुए कही।

 ये भी पड़े– कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस भवन (Congress Bhawan) में हुई

चावला ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर हैं, मगर सरकार इन मूल मुद्दों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। जो हरियाणा रोजगार के मामले में कभी नंबर वन था, आज वही हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन गया है। करोड़ों युवा रोजगार न मिलने के कारण सडक़ों पर घूम रहे हैं। रोजगार न मिलने के कारण अपराध की ओर भी युवा बढ़ रहा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए तीन काले कानूनों को जबरन लागू करने का प्रयास किया था, लेकिन देश के किसानों ने अपनी एकता से सरकार को इन कानूनों को वापस लेने के लिए घुटनों के बल आने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान सहित अनेक दिग्गज शिरकत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ गजानंद सोनी, गोविंद सहारण, दलीप बाजेकां, रामनिवास वाल्मीकि, प्रहलाद वाल्मीकि, बिट्टू वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। ( Amir Chawla)

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Amir ChawlaCentral governmentcrimeHaryanaunemployment
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

MP

Indore में अपने दोस्तों के साथ मिलकर देवर ने अपनी ही भाभी से किया दुष्कर्म|

3 years ago
स्टेरायड

पुलिस ने छापा मारकर नकली स्टेरायड व फूड सप्लीमेंट किए बरामद, तहखाने से मिली भारी नगदी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Who is Badshah? Rapper Biography

Who is Badshah? Rapper Biography, Career & Top Songs

March 9, 2026
Electricity

Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

March 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Translate »