• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, April 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

Haryana के शिक्षा मंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत कार्यशाला का किया शुभारंभ|

ऐतिहासिक संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी पंहुचाने के लिये संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार जरूरी- कंवर पाल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
January 10, 2023
in हरियाणा
0
Education Minister

पंचकूला, 10 जनवरी- हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने आज (Education Minister) मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत कार्यशाला का मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंवर पाल ने महाविद्यालय की सालाना मैग्जीन-2023 तथा कथातंत्रम पुस्तक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुये कंवर पाल ने कहा कि संस्कृत हजारों साल पुरानी प्राचीन भाषा है। अपनी ऐतिहासिक संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी पंहुचाने के लिये संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार जरूरी है। वर्तमान में संस्कृत भाषा भारतवर्ष तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश विदेशों में भी संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल की भांति आज विदेशी लोग भारत की यूनिवर्सटी व महाविद्यालयों में आकर इस भाषा का अध्ययन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्कृत भाषा भारत की ही नहीं दुनिया की मुख्य भाषा बनकर उभरेगी।

ये भी पड़े – Tongue: जीभ की बनावट और उसके रंग से जानें व्यक्ति की खूबियां, करियर और कारोबार का क्या है हाल, जाने पूरी खबर|

उन्होंने कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है और हरियाणा सरकार द्वारा इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से ही (Education Minister) कैथल में संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों में संस्कृत काॅलेजों में भी विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जा रही है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि संस्कृत को जन-जन की भाषा बनाने में आगे आये और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्कृत भाषा से जोड़े।

इस अवसर पर शिक्षामंत्री ने काॅलेज के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय में कार्य कर रही शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता को दो साल के कम समय में महाविद्यालय में व्यायामशाला की स्थापना तथा खेलकूद के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान के लिये हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के संस्कृत प्रोफेसर डाॅ राजबीर द्वारा लिखित पुस्तक कथातंत्रम का विमोचन किया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

कॉलेज की प्राचार्या रीटा गुप्ता ने संस्कृत कॉलेज की उपलब्धियों की (Education Minister) जानकारी शिक्षा मंत्री के समक्ष विस्तार से दी। इसके उपरांत कंवर पाल गुज्जर ने मनसा देवी मंदिर परिसर में माता मनसा देवी के दर्शन कर महामायी का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ से आये प्रो. डाॅ. लखबीर सिंह व अंबाला संस्कृत कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य नरेश बत्रा ने अपने व्याख्यान से विभिन्न काॅलेजों से आये विद्यार्थियों व अध्यापकों को (Education Minister) संस्कृत भाषा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के सीईओ अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, डाॅ रेणूका ध्यानी, डाॅ डेजी, डाॅ पुष्पा, डाॅ राजबीर कौशिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

Tags: Chandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़HaryanaHaryana Education Ministerharyana-education-minister-inaugurated-workshopNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaWorkshop
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

कोरोना संक्रमित

मोहाली में की संख्या हुई 10 और सक्रिय मरीज हुए 57

4 years ago
Anand Mahindra

Anand Mahindra ने गणेश चतुर्थी से पहले शेयर किया ऐसा वीडियो, लाखों लोगों का जीता दिल

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Luxury Meets Legacy: Robb Report India Hosts Palace Prive at Jai Vilas Palace, Gwalior

Luxury Meets Legacy: Robb Report India Hosts Palace Prive at Jai Vilas Palace, Gwalior

April 13, 2026
Amid Rising AI Job Disruptions, EasyShiksha Empowers Professionals to Stay Relevant, Get Promoted, and Lead in the Future Workforce

Amid Rising AI Job Disruptions, EasyShiksha Empowers Professionals to Stay Relevant, Get Promoted, and Lead in the Future Workforce

April 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)