• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 25, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने ’’जनता के दरबार में’’ पंहुचकर आमजन की सुनी समस्यायें|

पंचकूला में आयोजित ’’जनता के दरबार में’’ पंहुचकर आमजन की समस्यायें सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर अधिकतम शिकायतों का निवारण किया।

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 13, 2023
in हरियाणा
0
Problems

पंचकूला, 13 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Problems) आज HSVP फिल्ड हाॅस्टल सेक्टर-6 पंचकूला में आयोजित ’’जनता के दरबार में’’ पंहुचकर आमजन की समस्यायें सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर अधिकतम शिकायतों का निवारण किया।

गांव चंडी कोटला में अनाधिकृत कब्जों की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुये विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला नगर योजनाकार को इस संबंध में कार्रवाही करने के निर्देश दिये। (Problems) शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव में एक अभियान चलाकर अनाधिकृत कब्जों को हटाया गया था परंतु वहां फिर से अवैध कब्जे किये जा रहे हैं। गुप्ता ने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिये कि इन कब्जों को हटाने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियां ना हो।

ये भी पड़े – धूमधाम से मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव, तन्नू आर्या ने कर प्रभु का भजन जीवन सवर जाए गाया|

स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी की शिकायत पर ज्ञानचंद गुप्ता ने गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कलाचंद्रन से फोन पर बातचीत की और इस मामलें में ठोस कार्रवाही करने के निर्देश दिये। पंचकूलावासी निशी गंडोत्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने गुरुग्राम के एक स्टार्टअप में 5 लाख रुपये का निवेश किया था परंतु अब स्टार्टअप कंपनी का कोई अतापता नहीं है। (Problems) उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से गुहार लगाई कि इस मामले में उचित कार्रवाही करते हुये उक्त राशि वापिस दिलवाई जाये और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जाये।

पंचकूला मार्केंट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुप्ता से आज पुनः मुलाकात की और उनकी समस्या के समाधान के लिये अनुरोध किया। गुप्ता ने बताया कि इस मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाया गया है और इस समस्या का समाधान किया जायेगा। (Problems) उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-22 पर सड़कों को चैड़ा करने व चौक बनाने के लिये दुकानों को उठाने के लिये निशानदेही की जा रही है। ओल्ड पंचकूला मार्केंट एसोसिएशन ने गुप्ता से अनुरोध किया कि जब तक उन्हें कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध ना करवा दिया जाये तब तक उनकी दुकानों को ना उठाया जाये।

वन विभाग द्वारा गूगामाडी सकेतड़ी में तारबंदी करने के मामलें में गुप्ता ने वन विभाग के डीएफओ को निर्देश दिये कि लोगों की आस्था को देखते हुये तारबंदी हटाई जाये ताकि गांव के लोग गूगामाडी के दर्शन कर सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली ने गांव बतौड से जासपुर तक छात्राओं के लिये विशेष बस सेवा शुरू करने के लिये विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद किया। (Problems) बतौड़ स्थित संस्कृति स्कूल में पढ़ने वाली आस पास के गांव की छात्राओं को बस के अभाव में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था परंतु अब इस बस सेवा के शुरू होने से ककराली, टोडा, बैभलपुर, खानपुर आदि गांवों की छात्राओं को स्कूल आने व जाने में विशेष सुविधा होगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में गुप्ता ने कहा कि वे जनता दरबार के माध्यम से लोगों की सामुहिक और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के साथ साथ जिला के विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिये संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते है। (Problems) उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पंचकूला में लगभग 5 हजार करोड रुपये के विकास कार्य हुये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला को नई सौगात देते हुये पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया हैं|

जिससे पंचकूला के विकास को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंचकूला में अनेक महत्वकांक्षी परियोजनायें प्रगति पर है, जिसमें मैडिकल काॅलेज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि मैडिकल काॅलेज स्थापित करने के लिये भूमि आवंटित हो चुकी है। (Problems) इसके अलावा पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिये बस्तियों में रहने वाले लोगों का सर्वें कर उनकी पहचान की गई है और उन्हें पक्की छत उपलब्ध करवाई जायेगी। इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुबाना, मार्केंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा, माता मनसा देवी मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स भी उपस्थित थे।

Tags: "Janta Ke Darbar" organizedChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Gyanchand GuptaHaryanaHaryana Vidhansabha SpeakerHSVP Field Hostel Sector-6NavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkula
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

LML Star

जल्द मार्किट में उतरेगा LML Star इलेक्ट्रिक स्कूटर- ओला, एथर, बजाज, टीवीएस को देगा टक्कर, मुफ्त में करें बुक |

4 years ago
Uttar Haryana

17 जनवरी को होगी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

Glomo Secures Visa's Principal Membership, Becomes India's First Non-Bank Acquirer to Join the Network

July 24, 2026
Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

Boult Earbuds in India 2026: Five Reasons They are the Smartest Budget Pick

July 24, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)