ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, November 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मान समारोह में बरवाला खंड के दसवीं और बाहरवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित|

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Felicitated) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली में आयोजित सम्मान समारोह|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 30, 2023
in हरियाणा
0
Felicitated

पंचकूला, 30 मई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने (Felicitated) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली में आयोजित सम्मान समारोह में खंड बरवाला के दसवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान और बाहरवीं कक्षा में आर्ट, काॅमर्स और साईस संकायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमैंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुप्ता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली के दसवीं और बाहरवीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

इससे पूर्व गुप्ता ने स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लासरूम और मिड-डे-मिल हाॅल का निरीक्षण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली शीघ्र बनेगा संस्कृति माॅडल स्कूल कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुये राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली में इसी शैक्षणिक सत्र से साईस और काॅमर्स संकाय की कक्षायें आरंभ करने का निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों को काॅमर्स करने के लिये गांव से बाहर ना जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि स्कूल के अपग्रेडेशन के लिये 50 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और शीघ्र ही नये क्लासरूम और नवीनीकरण का कार्य भी आरंभ करवा दिया जायेगा। स्कूल में बहुउद्देशीय हाॅल की मांग को स्वीकार करते हुये गुप्ता ने हाॅल के निर्माण पर आने वाले खर्च को अपने स्वैच्छिक कोष से वहन करने की घोषणा की। (Felicitated) उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली को संस्कृति माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिये प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलने उपरांत शीघ्र ही इसे संस्कृति माॅडल स्कूल घोषित कर दिया जायेगा।

ये भी पड़े – महाराष्ट्र में मामूली विवाद के चलते जोरवे में इरफान, रियाज, नदीम और 150 अन्य ने 6 हिंदुओं पर तलवारों और रॉड से किया हमला, हत्या के प्रयास का आरोप|

विद्यार्थी वर्क हार्ड और ट्रस्ट गाॅड के मूलमंत्र को अपनाये

गुप्ता ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम अपने ब्लाॅक में ही नहीं बल्कि पूरे जिला में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जो प्रतिभाशाली होते हुये भी पाॅजिशन प्राप्त नहीं कर पाये, वे हिम्मत ना हारे बल्कि और अधिक मेहनत करें ताकि आगामी परीक्षाओं में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। विद्यार्थियों को वर्क हार्ड ट्रस्ट गाॅड का मूलमंत्र देते हुये गुप्ता ने कहा कि वे मेहनत करें और भगवान पर विश्वास रखें। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिये स्कूल के प्राधानाचार्यों और स्टाफ सदस्यों की भी सहराना की।

अभिभावकों से किया आह्वान कि वे बेटियों को दें अच्छी शिक्षा

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के बच्चे कम्प्यूटर ऐज के बच्चें है। गांवों के बच्चें जिस प्रकार 97 से 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रहे है, उससे यह स्पष्ट होता है कि शिक्षा का स्तर बढ़ा है। गुप्ता ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि आज सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अधिकतम बेटियां शामिल है। (Felicitated) आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नहीं है बल्कि आगे ही है। हाल ही में यूपीएससी परीक्षा परिणामों में पहली चार पाॅजिशन पर बेटियों ने ही बाजी मारी है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को अच्छी शिक्षा दें क्योंकि एक पढ़ी लिखी बेटी दो घरों को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक हरियाणा में बेटियों को भ्रूण में ही खत्म कर दिया जाता था परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के परिणामस्वरूप हरियाणा में लिंगानुपात में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।

प्रदेश में दसवीं से बाहरवीं कक्षा के 7 लाख विद्यार्थियों को टैब वितरित किये गये हैं

गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न कदम उठाये गये है। डिजिटल और कम्प्यूरराईजेशन के इस युग में बच्चें पीछे ना रहे इसके लिये दसवीं से बाहरवीं कक्षा के 7 लाख विद्यार्थियों को टैब वितरित किये गये हैं। इसके अलावा सुपर 100 कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेई मेन व एडवांस और मैडिकल की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुये अब राज्य सरकार द्वारा निशुल्क कोचिंग लेने वाले बच्चों की संख्या 100 से बढ़ाकर 700 कर दी गई हैं। (Felicitated) उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल प्राईवेट स्कूलों के मुकाबले में किसी भी तरह से पीछे नहीं है और इसी का परिणाम है कि पिछले कुछ वर्षों से विद्यार्थियों का रूझान सरकारी स्कूलों की काफी बढ़ा है।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाये

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता के लिये चलाई जा रही गतिविधियों में बढ़चढकर भाग लें और अपने अभिभावकों को भी घरों के आस पास स्वच्छता के लिये प्रेरित करें। (Felicitated) उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खटौली के छठीं कक्षा के विद्यार्थी मिकांश द्वारा स्वच्छता के लिये चलाई गई मुहिम से खुश होकर उसे 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और किसी न किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाये।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी पंचकूला जोगिंद्र लाठर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खटौली के प्रिंसीपल अजय जुनेजा, गांव के पूर्व सरपंच नथू सिंह, गांव कनौली के सरपंच मीनू राणा, (Felicitated) मंडलाध्यक्ष गौतम राणा, मनोनित पार्षद सतबीर चैधरी, मार्केंट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, जिला संयोजक मेडिकल प्रकोष्ठ डाॅ पदम सिंह, सुखदर्शनपुर के प्रवीण सैनी, युवा मोर्चा महामंत्री अमरेंद्र सिंह, मदन राणा, रमेशचंद, हरभजन सैनी, पप्पी, कमल शर्मा, गोपाल राणा, गौतम शर्मा, अंकुर राणा, लक्ष्मण दास सहित विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: felicitatedGianchand GuptaGovernment Senior Secondary SchoolHaryana Vidhansabha SpeakerPanchkula Tricity News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In