ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, October 14, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

बाबा बघेल सिंह की 57वीं बरसी पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

संगत ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वितरित किए पौधे

Neha by Neha
July 28, 2025
in हरियाणा
0
रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

सिरसा।।(सतीश बंसल) पवन गुरु पानी पिता-माता घरत महत्त्त, की महता को सही अर्थों में चरितार्थ करने के लिए हमें न केवल इस धरती को स्वस्थ, साफ-सुथरा रखना है, बल्कि हवा एवं जल को स्वच्छ रखने हेतु पौधों को लगाना और उन्हें संभाल कर पर्यावरण को बचाते हुए स्वस्थ शरीर के साथ साफ-सुथरे मस्तिष्क के साथ अपने जीवन का निर्वहन करना है। उक्त बातें शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में कथावाचक मनदीप सिंह मुरीद ने जत्थेदार बाबा बघेल सिंह कार सेवा की 57वीं बरसी और कार सेवा को आगे बढ़ाते हुए बाबा प्रीतम सिंह के अनथक सेवादार जत्थेदार अजीत सिंह की दूसरी (2) बरसी पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, दिल्ली से आई हुई साध-संगत को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

उन्होंने अपनी कथा में कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब ट्रस्ट की ओर से वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए संगत को पौधे वितरण करने की चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में निवास करने वाली आत्मा की शुद्धि हेतु सत्संग एवं शारीरिक कष्टों की जांच एवं उनसे निदान हेतु ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेडिकल कंैप का आयोजन भी परमात्मा को साफ-सुथरे रूप में मिलने का एक सही माध्यम है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है एवं आज यहां उपस्थित संगत को इस गुरबाणी, कथा, कीर्तन, पौधा वितरण एवं मुफ्तम मेडिकल जांच कर मुफ्त दवाई जरूरतअनुसार वितरण व रक्तदान शिविर से यह संदेश लेना चाहिए कि यदि हम आज किसी जरूरतमंद की एवं कुदरत की दी गई सुविधाओं की सही संभाल रखेंगे तभी हमें कुदरत सही रूप में एवं शरीर हमें परमात्मा को मिलाने एवं सत्संग करने में सहयोग देंगे।

इस अवसर पर उन्होंने महापुरुषों की संगत से लाभ और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबा बघेल सिंह ने फौज से नौकरी के बाद ऐतिहासिक स्थलों में ननकाना साहिब (पाकिस्तान में बाबा गुरमुख सिंह के साथ), गुरुद्वारा साहिब श्री मुक्तसर साहिब एवं फिर सिरसा आकर गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह दसवीं पातशाही एपं सुहावा साहिब, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, जहां गुरु नानक साहिब का दूसरी उदासी के समय आना हुआ, सेवा की और संगत को अपना परिवार माना। इसी प्रकार हमें संगत को अपना परिवार मानते हुए कार सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, जरूरतमंदों की सेवा को भी महत्त्ता देनी चाहिए।

ये भी पड़े-सीईटी परीक्षा के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने की भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था

उन्होंने कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहब ट्रस्ट की ओर से बिना किसी लाभ के चलाए जा रहे बाबा अजीत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह एक लंबे समय तक जारी रहने वाली सच्ची, सुच्ची श्रद्धांजलि है और बाबा अजीत सिंह ने जत्थेदार संत प्रीतम सिंह एवं बाबा बघेल सिंह द्वारा जारी कार सेवा को आप सब संगत के सहयोग से जारी रखा। इस अवसर पर संगत को गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से भाई सुखविंद्र सिंह, भाई इंद्रजीत सिंह, भाई महिंद्र सिंह ने निहाल किया और कविश्री दाढी जत्थों ने ऐतिहासिक गाथाएं उच्चारण कर जोश भर दिया।

मंच का संचालन ऐतिहासिक गुरुद्वारा सुहावा साहब के जत्थेदार बाबा बेअंत सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित मुफ्त दवाई वितरण एवं मेडिकल जांच शिविर में 600 मरीजों की जांच की गई। डा. महीप बंसल, डा. राजकुमार डुमरा, डा. दिनेश गिजवानी, डा. मंजू गर्ग, डा. रमनदीप कौर, डा. सुमन भुक्कर एवं बाबा अजीत सिंह चैरिटेबल अस्पताल के समूह स्टाफ एवं डॉक्टरों ने सेवाएं दी। रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इन कंैपों में सेवा देने वाले डॉक्टरों व उनकी टीम को कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जत्थेदार बाबा जगतार सिंह ने सम्मानित किया। सभी प्रबंधों की देखरेख ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन बाबा नरेंद्र सिंह के साथ गुरविंद्र सिंह गिंदू, जितेंद्र ङ्क्षसह मिलाव, अरविंद्र सिंह वधवा वकील, निर्मल सिंह, रूप सिंह रूपा, तारनदीप सिंह, साहब सिंह, मलकीत सिंह गिल एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Tags: Baba Ajit SinghBaba Baghel SinghBlood Donation campCharitable TrustEnvironmental Awarenessfree medical campGurudwara Chilla SahibPublic Health CampSikh Community ServiceSocial Welfare Program
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
Neha

Neha

Recommended

Today’s Horoscope 29th August 2023

Today’s Horoscope 29th August 2023 | आज का राशि फल दिनांक 29 अगस्त 2023

3 years ago
Happy Birthday Alia Bhatt

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज मना रही अपना 30वा जन्मदिन, जाने आलिया से जुडी कुछ अहम बाते|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

ASICS Deepens Chennai Market Presence Through partnership with Freshworks Chennai Marathon, Launches ASICS Running Club

October 13, 2026
Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

Chitkara University Hosts WECON 2026, Bringing Global Perspectives on AI for Societal and Industrial Transformation

October 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In