ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, September 27, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य पंजाब

Punjab News: जाने KTF चीफ हरदीप सिंह निज्जर की आतंक भरी कहानी,आखिर क्या हैं खांडा की मौत और अमृतपाल का कनेक्शन|

खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर मूल रूप से जालंधर जिले के शाहकोट के नजदीकी गांव भारसिंहपुर का रहने वाला था|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 20, 2023
in पंजाब
0
Hardeep Singh Nijjar

खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) मूल रूप से जालंधर जिले के शाहकोट के नजदीकी गांव भारसिंहपुर का रहने वाला था और लंबे समय से वह कनाडा रह रहा था जिनको कनाडा के सरी में मार दिया गया। NIA, ने उसकी जालंधर जिले के गांव भारसिंह पुर स्थित उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया था। भारत के खिलाफ आंदोलन करने, टारगेट किलिंग, सीमा पार से अवैध हथियारों व नशे की तस्करी व KTF को फिर से जिंदा करने के लिए फंडिंग करने का वह आरोपित था।

कुछ दिन पहले एनआइए की ओर से निज्जर के संगठन के करीबियों पर शिकंजा कसने के लिए पंजाब में कई जिलों में दबिश भी दी गई थी। यह दबिश एनआइए को मिले इस इनपुट के बाद दी गई थी कि केटीएफ के लिए फंड जुटाने के अलावा सीमा पार से हथियार और नशा तस्करी में केटीएफ से जुड़े लोग सक्रिय हैं।

कैप्टन ने कनाडा के पीएम को बताया था आतंकी है निज्जर

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब भारत दौरे पर आए थे तब पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कनाडा में बैठे पंजाब के आतंकियों की एक सूची उन्हें दी थी। (Hardeep Singh Nijjar) इस सूची में हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उसे आतंकी करार दिए जाने के बाद एनआइए ने उसके गांव भार सिंह पुरा में उसकी सारी जायदाद जब्त कर ली थी।

ये भी पड़े – Draupadi Murmu Birthday: द्रौपदी मुर्मू आज मना रही हैं अपना 65 वां जन्मदिन, जानिए द्रौपदी से जुड़ी कुछ खास बातें|

विदेश में बैठे पंजाब के कई आतंकी पहले भी मारे जा चुके

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को वांछित व विदेश में बैठ कर देश व पंजाब का माहौल खराब कर रहे दो बड़े आतंकियों की दो महीनों में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। इन हत्याओं के पीछे कौन है, यह साफ नहीं हो पाया है। करीब डेढ़ महीने पहले ही आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई। पंजवड़ को जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं।

वह 1990 से पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था। वह वहां मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। परमजीत सिंह पंजवड़ पंजाब में तरनतारन जिले में झब्बाल थाने के तहत गांव पंजवार के रहने वाले था। (Hardeep Singh Nijjar) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2020 में नौ आतंकियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें परमजीत सिंह पंजवड़ का नाम आठवें नंबर पर था। दूसरी हत्या कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हुई है। उसे भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है।

निज्जर को भी 2020 में जारी की गई आतंकियों की सूची में शामिल किया गया था। इन दोनों के अलावा कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के अवतार सिंह खांडा की मौत हो गई थी। अवतार सिंह खंडा केएलएफ का ब्रिटेन में चीफ था। खंडा ब्लड कैंसर से पीड़ित था। वारिस पंजाब दे व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पंजाब में स्थापित करने में खंडा अहम भूमिका निभा रहा था।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इसी तरह गत वर्ष पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के सहयोग से ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार भेजकर कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की लाहौर में मौत हो गई। हालांकि पंजाब पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन रिंदा को किडनी की बीमारी थी और उसे उपचार के लिए लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान किसी दवा की ओवर डोज के कारण उसकी मौत हो गई।

नवांशहर में अपराध जांच एजेंसी (CIA) कार्यालय पर हैंड ग्रेनेड हमले, मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए हमले में भी रिंदा का हाथ होने की बात सामने आई थी। उसने कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के साथ मिलकर बड़ा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। (Hardeep Singh Nijjar) रिंदा के खिलाफ पंजाब में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले लंबित हैं। रिंदा भारत में बीकेआइ का हैंडलर था। उसने पंजाब में टारगेट किलिंग व आतंक फैलाने के लिए अपने स्लीपर सैल का इस्तेमाल किया|

Tags: Babbar Khalsa International (BKI)canadaKhalistan Tiger Force (KTF)KTF Chief Hardeep Singh NijjarPunjab News By NavTimes न्यूज़
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Urvashi Dholakia

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नया बिकनी अवतार, आप भी देखिए इनकी लेटेस्ट फोटो  

4 years ago
symptoms of diabetes

क्या आपको मधुमेह के लक्षण तो नहीं, जाने मधुमेह के लक्षण व बचने के इलाज |

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In