• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

कृषि फसलों पर कब तक मिलेगी एमएसपी, नीति आयोग के सदस्य ने बताया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in व्यापार
0
एमएसपी

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा है कि कृषि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कि बाजार प्रतिस्पर्धी ना हो जाए। हालांकि उन्होंने इसे फसल खरीद के तौर पर देने के बजाए अन्य माध्यमों से देने की वकालत की। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) और आइसीआरआइईआर द्वारा कृषि बाजारों के संदर्भ में संयुक्त रूप से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए रमेश चंद ने कहा कि डेफिसिएंसी प्राइसिंग पेमेंट (डीपीपी) किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने का एक साधन हो सकता है।

डीपीपी को लेकर किया आगाह

हालांकि उन्होंने आगाह किया कि एक बार डीपीपी लागू होने के बाद इसे रोका नहीं जा सकता है। डीपीपी के तहत खुले बाजार मूल्य और एमएसपी के बीच का अंतर किसानों को दिया जाता है। मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसे लागू किया गया है। एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य है, जिस पर सरकार खरीद करती है। 22-23 फसलों के लिए एमएसपी तय है। चावल और गेहूं बड़े पैमाने पर सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली फसलें हैं।

कुछ मामलों में एमएसपी ठीक

सरकारी थिंक टैंक के सदस्य ने कहा कि कुछ मामलों में एमएसपी ठीक है। महत्वपूर्ण यह है कि हम इसे देते कैसे हैं। उन्होंने कहा कि एमएसपी को डीपीपी पद्धति के माध्यम से दिया जा सकता है और इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक प्रस्तुति दी है। उनके मुताबिक खुले बाजार और एमएसपी के बीच का अंतर लगभग 12 से 15 प्रतिशत है।

मत्स्य पालन, डेयरी और पशुधन में बढ़ रही किसानों की दिलचस्‍पी

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने यह भी कहा कि न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप वाले कृषि के संबद्ध क्षेत्र मत्स्य पालन, डेयरी और पशुधन सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं। पिछले आठ वषरें में मत्स्य पालन में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह डेयरी और पशुधन क्षेत्र ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। गैर एमएसपी फसलें और बागवानी फसलें दूसरों की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ हैं।

उत्पादन बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार उठा रही कई कदम

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में उत्पादन बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। तोमर ने कहा कि सरकार ने अब तक लगभग 1,000 थोक मंडियों को इलेक्ट्रानिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) से जोड़ा है। इतना ही नहीं कृषि इन्फ्रा फंड के तहत 13,000 परियोजनाओं के लिए 9,500 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और इनकी स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया है।

Tags: agriculture marketsbizbusinessminimum support priceMSP on agri cropsNiti Aayog memberRamesh Chand on MSP
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Phulwarisharif Case

Phulwarisharif Case: पीएफआई के खिलाफ NIA ने कर्नाटक, केरल और बिहार में 25 ठिकानों पर की छापेमारी|

3 years ago
Kody Technolab

Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

1 month ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Air Fryer

Crompton Launches Ameo Edge Air Fryer, Bringing Together Healthier Cooking and Everyday Convenience

August 4, 2026
Somaiya Vidyavihar University

From One Man Vision to a Shared Dream: Somaiya Vidyavihar University Opens the 2026 FISU World University Championship Squash

August 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)