ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, September 22, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

भारत का पिनाका रॉकेट लॉन्चर कितना ताकतवर? तुर्की के दोस्त अजरबैजान में मचा सकता है तबाही

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 30, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pinaka Rocket

नई दिल्‍ली। मलेशिया में तेजस युद्धक विमान की धूम के बाद भारत की पिनाका मिसाइल पर आर्मेनिया का दिल आ गया है। आर्मेनिया ने भारत की प‍िनाका मिसाइल प्रणाली लेने की इच्‍छा जताई है। भारत अपनी इस रक्षा प्रणाली को आर्मेनिया को निर्यात करने के लिए तैयार है। भारत ने स्‍वदेशी पिनाका मल्‍टी बैरल राकेट लान्‍चर सहित मिसाइल, राकेट और गोला बारूद निर्यात करने का फैसला किया है। पिनाका प्रणाली फरवरी, 2021 में भारत की निर्यात सूची में शामिल है। पिछले पांच वर्षों में देश के रक्षा निर्यात में बड़ा इजाफा हुआ है। (Pinaka Rocket)

250 मिलियन डालर के हथियार बेचेगा भारत

1- एक रक्षा सौदे के तहत दोनों दोनों देशों के बीच इस महीने की शुरुआत में आर्मेनिया को हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। हालांकि, इस रक्षा सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है, रिपोर्ट का दावा है कि अगले कुछ महीनों में 250 मिलियन डालर के हथियार बेचे जाएंगे। अजरबैजान के साथ सघर्ष के दौरान आर्मेनिया को शस्‍त्रों की बड़ी तादाद में जरूरत है। बता दें कि 13 सितंबर को नागोर्नो-कराबाख क्षेत्र में दोनों देशों के बीच जंग छिड़ी हुई है।

2- तुर्की और इजरायल दोनों अजरबैजान के पारंपर‍िक सहयोगी राष्‍ट्र हैं। 2020 में अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच झड़प के बाद तुर्की और इजरायल ने भारी तादाद में शस्‍त्रों की आपूर्ति की है। इजरायल ने कामिकेज ड्रोनों की बड़ी खेप अजरबैजान को दी है। उधर, आर्मेनिया को रूस ने भारी मात्रा में अस्‍त्र-शस्‍त्र की आपूर्ति की है। रूस यूक्रेन जंग के बाद रूस के समर्थन में कमी आई है। यूक्रेन जंग में रूस की व्‍यस्‍तता के कारण आर्मेनिया ने भारत की ओर रुख किया है। भारत और आर्मेनिया के बीच यह रक्षा सौदा एक मील का पत्‍थर साबित हो सकता है।

3- रक्षा मामलों के जानकार डा अभिषेक सिंह का कहना है कि रक्षा निर्यात में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में रक्षा निर्यात पर खास फोकस किया गया है। मेक इन इंडिया के तहत इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच वर्षों में देश के रक्षा निर्यात में बड़ा इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि भारत ने 2025 तक रक्षा निर्यात के लिए 1.75 लाख करोड़ हथियारों का उत्पादन करने का लक्ष्‍य रखा है। पिनाका को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है और स्वदेशी निजी क्षेत्र की फर्मों द्वारा निर्मित किया गया है।

राकेट लांचर पिनाका की खूबियां (Pinaka Rocket Launcher)

1- भगवान शिव के धनुष के नाम पर रखे गए राकेट लांचर पिनाका (Pinaka Rocket Launcher) 70 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकता है। यह लांचर बेहद खराब मौसम में भी फायर करने में सक्षम है। पिनाका मल्टी बैरल राकेट लांचर सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है। एक दशक पहले ही भारतीय सेना में शामिल पिनाका मिसाइल का अब उन्नत संस्करण तैयार किया गया है।

2- यह लांचर 44 सेकेंड में 72 राकेट दाग सकता है। इसको आसानी से एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि हर मौसम और परिस्थिति में इसका इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इसको लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश से चलाना जितना आसान है उतना ही पाकिस्‍तान से सटे भारतीय सीमा से भी।

3- पिनाका शिव की धनुष की तरह ही विध्वंसक और अचूक है। इसी क्षमता के कारण इसका नाम पिनाका रखा गया। अडवांस्ड तकनीक से लैस यह लांचर अपने दुश्मनों को संभलने का तनिक भी मौका नहीं देता है। यह लांचर 44 सेकेंड में 72 राकेट दाग कर दुश्मनों के ठिकानों को ध्वस्त कर सकता है। यह दुश्‍मनों को संभलने का मौका नहीं देता है। इसका राजस्थान के पोखरण रेंज में कई सफल टेस्ट और किए गए हैं।

कारगिल युद्ध में किया था बेहतर प्रदर्शन

वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने पिनाका मार्क-1 संस्करण का इस्तेमाल किया गया था। इसने पहाड़ पर तैनात पाकिस्तानी चौकियों को सटीकता के साथ निशाना बनाया था और युद्ध में दुश्मन को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था। भारत-चीन सीमा विवाद और हिंसक झड़प के बाद भारत अपनी सैन्य क्षमता में लगातार इजाफा कर रहा है। भारत अपने सैन्य उपकरणों को अत्याधुनिक बना रहा है। भारतीय सेना चीन की किसी भी हरकत से निपटने के लिए अब हर मोर्चे पर बड़ी तैयारी कर रही है।

Tags: Armenia will get Indian PinakaArmenia-India defense dealhow many Pinaka in IndiaIndigenous Pinaka MissilesPinaka missilePinaka Missile NewsPinaka Rocket Launcher News
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Modi

कैसे करोड़ों भारतीयों के सुरक्षा कवच बन गए Modi ! – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

8 months ago
Nursery

साल के जंगली पेड़ों की नर्सरी (Nursery) बनाने में हासिल की बड़ी सफलता

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In