ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आगरा में महिला टीचर की दबंगई, गार्ड को डंडों से पीटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 15, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गार्ड

आगरा। गार्ड को डंडों से पीटा: समाज में शिक्षिक तथा शिक्षिका को मार्गदर्शक तथा पथ प्रदर्शक माना जाता है। ताजनगरी में एक शिक्षिका ने ऐसा कृत्य किया, जिसने शिक्षक समाज को शर्मसार कर दिया है। कालोनी के गार्ड भूतपूर्व सैनिक गार्ड पर गालियों की बौछार करने के बाद शिक्षिका ने डंडों से भी पीटा। गार्ड की तहरीर पर महिला शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

न्यू आगरा थाने के पास एलआइसी कालोनी में रविवार को कई लोगों को चोटिल करनेवाले श्वानों को भगाने से नाराज महिला पूर्व सैनिक गार्ड से भिड़ गई। उस गार्ड से काफी देर तक गाली-गलौज करने वाली इस शिक्षिका ने बाद में गार्ड को डंडे पीटा। इंटरनेट मीडिया पर महिला के गार्ड पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला काफी तूल पकड़ गया। उस गार्ड की तहरीर पर महिला के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

महिला कुत्ते भगाने को लेकर गार्ड को गालियां देने लगी

कालोनी में शाम को महिला टीचर एक युवती के साथ आई। उस समय महिला कुत्ते भगाने को लेकर गार्ड को गालियां देने लगी और फिर उसे डंडे से पीटा। गार्ड कारण जानने के प्रयास में था, लेकिन महिला टीचर ने धाराप्रवाह गाली देते हुए लगातार डंडे बरसाए। महिला टीचर गार्ड पर आरोप लगा रही थी कि वह कुत्तों को मारता है। गार्ड कहता रहा कि कालोनी में गंदगी न करें, इसलिए वह कुत्तों को यहां से भगा देता है, मारता नहीं है। परिसर की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है। इसी बात को लेकर महिला टीचर आपा खो बैठती और गार्ड पर डंडे बरसा देती है। घटना के जो महिला वहां पर टीचर के साथ थी वह भाजपा नेत्री थी।

महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी। मामले में पुलिस ने गार्डकी तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। गार्डकी तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला शिक्षिका बताई जा रही है। पुलिस उसका नाम-पता जानने का प्रयास कर रही है।

आवारा कुत्तों को लेकर विवाद पर सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन ने बताया कि सदर के रहने वाले अखिलेश सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। वह एलआईसी आफिसर्स कालोनी में गार्डकी नौकरी करते हैं। गार्डने पुलिस को बताया कि कालोनी में बाहरी गली के कुत्ते घुस आते हैं। इसके बाद वह गंदगी करते हैं। कालोनी के लोगों को काट भी लेते हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ कुत्तों को भगा दिया था।

थप्पड़बाज युवतियों के बाद चर्चा में आगरा की डंडेबाज टीचर

प्रदेश में बीते तीन दिन में थप्पड़बाज युवतियों के कारनामे के बाद आगरा की डंडेबाज टीचर चर्चा में हैं। लखनऊ की थप्पड़ गर्ल तथा नोएडा की थप्पड़ युवती के बाद आगरा की डंडे बरसाने वाली शिक्षिका के कृत्य से महिलाओं की सहनशीलता पर भी सवाल उठने लगे हैं। लखनऊ की थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी के बाद हाल ही में नोएडा से महिला का वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक शख्स पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: Agraagra-city-crimeEx Serviceman GuardLady Teacher Abuses GuardLady Teacher Beats GuardnewsShameful ActstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Apollo Proton Cancer Cente

Apollo Proton Cancer Cente ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

3 years ago
वित्त मंत्री

Pakistan के वित्त मंत्री ने अपनी ही सरकार को दी चेतावनी, “विदेशी कर्ज चुकाने में श्रीलंका की तरह कर सकते हैं डिफॉल्ट”

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

October 28, 2026

Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

October 28, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In