ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, November 5, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

Asia cup 2022 में भारत ने लिया पाकिस्तान से बदला, शानदार जीत के हीरो बने ये खिलाड़ी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 29, 2022
in खेल
0
Asia cup

भारत ने एशिया कप(Asia cup) के महामुकाबले में आर्च राइवल्स पाकिस्तान को हरा दिया। दुबई में खेले गए इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से जीता। हालांकि भारतीय टीम को पाकिस्तान पर ये जीत काफी संघर्ष के बाद मिली लेकिन मिली पूरे स्टाइल से। हार्दिक पंड्या ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को शिकस्त दी और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में इसी मैदान पर मिली हार का बदला भी ले लिया। इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी।

छोटे टारगेट का पीछा करते हुए कमजोर शुरुआत

इस मुकाबले में पड़ोसी मुल्क ने भारत के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा था। टारगेट बड़ा नहीं था पर मैच की इंटेंसिटी जबरदस्त थी। पहली गेंद से ही बल्लेबाजों पर दबाव ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इंजरी के बाद फिट होने के बाद आनन फानन में मैदान पर भेजे गए केएल राहुल गोल्डन डक पर आउट हुए।

कोहली ने मुश्किल स्थिति में पारी को संभाला

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे विराट कोहली ने पारी को संभाला। वहीं दूसरे एंड पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा गेंद से संपर्क स्थापित करने में लगातार संघर्ष करते दिखे। वे 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने तक कोहली क्रीज पर डटे रहे। हालांकि विराट की पारी उनके जाने पहचाने तरीके से आगे नहीं बढ़ी। उनका एक कैच छूटा तो कुछ गेंदों को वह ठीक से टाइम नहीं कर सके और कुछ बल्ले का किनारा लेकर बाउंड्री की तरफ गईं पर वे क्रीज पर टिके रहे। रोहित के मैदान से निकलते ही कोहली भी 35 के निजी स्कोर पर पवेलियन की ओर रुखसत हो गए।

जडेजा-पंड्या की साझेदारी ने दिलाई जीत

हालांकि दबाव हद से गुजर रहा था। आखिरी तीन ओवर में 32 रन की दरकार थी और ठीक इसी स्थिति में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या का बेस्ट सामने आया। इन दोनों ने मिलकर 29 गेंदों पर 52 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। जडेजा ने बेहद संभलकर 29 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। वहीं पंड्या ने 17 गेंदों पर 33 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली।

एशिया कप में भारत को पाकिस्तान पर मिली 9वीं जीत

ये एशिया कप(Asia cup) में पाकिस्तान पर भारत की 9वीं जीत है। भारत ने एशिया कप(Asia cup) में अब तक पाकिस्तान का 15 बार मुकाबला किया है जिनमें से नौ में उसे जीत मिली है, पांच में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बेनतीजा खत्म हुआ।

हार्दिक पंड्या

भारतीय टीम के हीरो हार्दिक पंड्या रहे. इस मैच में पांड्या ने गेंदबाजी में पाकिस्तान के 3 बड़े विकेट गिराए. इसके बाद हार्दिक ने बैटिंग में महज 17 गेंदों पर 33 रन बनाए. इस दौरान हार्दिक ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को 3 चौके मारे, जिससे भारत पर से दबाव पूरी तरह हट गया. अंत में हार्दिक ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर छक्का जड़कर भारत को शानदार जीत दिलाई. शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

रवींद्र जडेजा

इस मैच में रवींद्र जडेजा ने हार्दिक के साथ 52 रन बनाकर भारत को संकट से उबारा. 15वें ओवर में 89 रनों के स्कोर पर भारत का चौथा विकट गिरा तो मैच भारत के हाथ से निकलता दिख रहा था, लेकिन सर जडेजा ने शानदार प्रदर्शन कर भारत की इस जीत में अहम योगदान निभाया.

भुवनेश्वर कुमार

वहीं इस जीत में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का भी अहम रोल रहा. इस मैच में भी भुवनेश्वर भारतीय फैन्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे. भुवी ने 4 ओवर्स में मात्र 26 रन देकर पाकिस्तान के 4 विकेट गिराए. यह पहली बार था कि जब किसी भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ इतना बेस्ट प्रदर्शन किया.

विराट कोहली

पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से अपने खराब प्रदर्शन के कारण वो लगातार ट्रोल हो रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए जो कि बहुत उपयोगी साबित हुए. भारत ने पहले ही ओवर में केएल राहुल का विकेट खो दिया था, वहीं कप्तान रोहित शर्मा संघर्ष करते दिखाई दे रहे थे. इसके बाद  विराट कोहली ने कुछ शानदार शॉट्स खेलकर स्कोर बोर्ड को चलाए रखा.

Tags: Asia Cup 2022Hardik pandyaInd Vs Pak Live MatchInd Vs Pak Match ResultInd Vs Pak T20Ind Vs Pak T20 Today LiveIndia Pakistan MatchIndia Vs Pakistan T20 LiveIndia Vs Pakistan T20i Live Cricket ScoreIndia WonLive Cricket ScoreRavindra JadejaVirat Kohli
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Human Chain

Sirsa : मानव श्रृंखला बनाकर छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन|

3 years ago
TVS iQube

148 किमी रेंज वाले TVS iQube की बिक्री में 580% की बढ़ोतरी, जानिए क्या है इसमें खास?

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

November 4, 2026
SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

November 4, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In