• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, June 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

असम में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 18, 2022
in राष्ट्रिय
1
आंधी-तूफान

आंधी-तूफान

गुवाहाटी। देशभर में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी (आंधी-तूफान) है और कई राज्यों में पारा बढ़ता जा रहा है। वहीं, असम (Assam) में मौसम ने एकदम से करवट ली है। यहां कल रात हुई तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश (Assam heavy rainfall and storms) ने काफी नुकसान पहुंचाया है। विभिन्न जिलों में तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश से कई लोगों के मरने की बात सामने आई है। वहीं भारी बारिश के चलते सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है जिसपर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है।

दूसरी ओर असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार कल राज्य में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हुई थी जिसकी संख्या अब बढ़कर 14 पहुंच गई है।

पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी असम में बारिश-तूफान के चलते आम लोगों की जनहानी पर शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, असम के विश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 592 गांवों को भारी बारिश से नुकसान हुआ है और 20 हजार से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। बिजली गिरने और आंधी तूफान से लगभग 6000 कच्चे और पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं 900 के करीब कच्चे और पक्के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकानों और कई संस्थानों को भी इसमें काफी नुकसान हुआ है। प्राधिकरण ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

एनएच-54ई पर भूस्खलन

असम के दीमा हसाओ जिले के केलोलो गांव के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 54 ई पर कई वाहन फंस गए थे। नेशनल हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया और कई वाहन कीचड़ में फंस गए। पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के बाद पहाड़ी जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना हो रही है। भूस्खलन से सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों को भी आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इसी तरह की स्थिति पिछले साल भी बारिश के मौसम में हुई थी। इस बीच, एनएचएआई और जिला प्रशासन मलबा हटाने और सड़क को साफ करने में जुटे हैं।

Tags: 14 people were killed592 villages have been affectedAssam storm and heavy rainnationalnewsअसम में तूफान और भारी बारिश
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

New Zealand

नीशम के छक्के से New Zealand पहली बार वेस्टइंडीज में जीता वनडे सीरीज, 4 बल्लेबाजों ने ठोकी फिफ्टी

4 years ago
Adani Foundation

Adani Foundation व एन सी डेकस के संयुक्त तत्वाधान में कृषि बाज़ार एवं किसान उत्पादक संगठन सुदृढ़ीकरण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chitkara University

Chitkara University Launches North India’s First Apple-powered Campus Experience Centre in Collaboration with Radius Systems

June 6, 2026
DesignCafe

DesignCafe and HomeLane Accelerate Growth Journey; Co-founder Shezan Bhojani Transitions to New Entrepreneurial Venture

June 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)