ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

बांग्‍लादेश में कट्टरपंथियों ने मंदिरों में की तोड़फोड़, हिंदू समुदाय के घरों को जलाया, जानिए मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 17, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
बांग्लादेश

ढाका। बांग्‍लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाली हिंसा की ताजा घटनाएं सामने आईं हैं। इसमें कथित रूप से इस्लाम को कथित तौर पर कमतर करने वाली एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण-पश्चिमी बांग्‍लादेश में हिंदू समुदाय के एक मंदिर, दुकानों और कई घरों में तोड़फोड़ की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी रविवार को मिली है।

– स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक निरीक्षक हरन चंद्र पाल के हवाले से एक आनलाइन समाचार पत्र ने शुक्रवार शाम को नारेल जिले के सहपारा गांव में भीड़ ने कई घरों में तोड़फोड़ की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने चेतावनी दी और गोलियां चलाईं। भीड़ ने से एक घर को आग लगा दी।

– उन्होंने कहा कि हमलावरों ने शाम करीब साढ़े सात बजे हमले के दौरान गांव के एक मंदिर पर भी ईंटें फेंकी। उन्होंने मंदिर के अंदर के फर्नीचर को भी तोड़ दिया। द डेली स्टार अखबार ने बताया कि कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी है।

– हरन चंद्र पाल ने कहा कि एक युवक ने फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किया, जिससे मुसलमानों में गुस्सा फूट पड़ा। तलाश करने पर युवक का पता नहीं चलने पर पुलिस उसके पिता को थाने ले गई। शुक्रवार की नमाज के बाद जैसे ही पोस्ट पर पब्लिश हुई, क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। मुसलमानों के एक समूह ने शुक्रवार दोपहर में अपने घर के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने घरों पर हमला कर दिया।

– पुलिस ने किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि रात में स्थिति सामान्य थी। नरेल के पुलिस अधीक्षक प्रबीर कुमार राय ने कहा कि कानून लागू करने वाले स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए काम कर रहे हैं।

– राय ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। अभी के लिए स्थिति सामान्य है। द डेली स्टार अखबार ने बताया कि आगे की हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

– अखबार ने निवासी दीपाली रानी साहा के हवाले से कहा कि एक समूह ने हमारा सारा कीमती सामान लूट लिया। दूसरा समूह आया और हमारा दरवाजा खुला पाया। लूटने के लिए कुछ नहीं बचा था तो उन्होंने हमारे घर में आग लगा दी। दीपाली का घर उन घरों और दर्जनों दुकानों में शामिल था, जिन्हें सहपारा गांव में तोड़ दिया गया या जला दिया गया।

– दिघलिया संघ परिषद में आरक्षित सीट की एक पूर्व महिला सदस्य ने कहा कि हमले के बाद ज्यादातर सक्षम लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा, लगभग सभी घरों में ताला लगा है। कुछ परिवारों के बुजुर्ग ही घर में हैं। वे भी डरे हुए हैं। अखबार ने गांव के राधा गोविंदा मंदिर के अध्यक्ष 65 वर्षीय शिबनाथ साहा के हवाले से कहा, पुलिस गांव में पहरा दे रही है, लेकिन हम उन पर भरोसा नहीं कर सकते।

– स्‍थानीय वेबसाइट bdnews24.com ने कहा कि मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। उनमें से कई अफवाहों या सोशल मीडिया के माध्यम से फैली फर्जी पोस्ट के बाद हुए हैं।

– पिछले साल बांग्‍लादेश में कुछ हिंदू मंदिरों में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। उसके बाद सरकार को 22 जिलों में अर्धसैनिक बलों को तैनात करने के लिए मजबूर हुई थी। इस दंगे में चार लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

– कानूनी अधिकार समूह की एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2013 से सितंबर 2021 के बीच बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर 3679 हमले किए गए।

Tags: Bangladesh newsBangladesh PoliceHindu community in BangladeshHindu temple vandalised in BangladeshPakistanworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In