ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

चंडीगढ़ में लड़कियों को शिकार बनाने वाला चढ़ा हत्थे:5 शादियां कर लाखों रुपए ठगे; 5 आपराधिक केस हैं दर्ज, साथी भी पकड़े गए

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 16, 2022
in चंडीगढ़
0
Victim

चंडीगढ़: – पुलिस ने एक शातिर अपराधी (Victim) पकड़ा है। वह मासूम लड़कियों से शादी कर उनके परिवारों से लाखों रुपए वसूलता था। उस पर पंजाब में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगजीत सिंह उर्फ सोनू जीता उर्फ रतन (38) के रुप में हुई है। वह अर्बन एस्टेट, जालंधर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह मासूम लड़कियों को शादी का झांसा दे USA ले जाकर उनके साथ ठगी करता था। वह लड़कियों के परिवार से भी पैसे ऐंठता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 7 सितंबर, 2022 को सेक्टर 11 थाने में आपराधिक स्तर पर विश्वासघात, दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, चोट पहुंचाने, दुष्कर्म, धमकाने, आपराधिक साजिश रचने और जालसाज़ी की धाराओं में केस दर्ज किया था। जगजीत के कब्ज़े से पुलिस ने शिवाजी एनक्लेव, नई दिल्ली के किसी रतन कुमार के नाम से फर्जी आधार और PAN कार्ड बरामद किया है। वहीं गुरुग्राम के जोशन सिंह शेरगिल नामक व्यक्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को पता चला कि आरोपी जगजीत मोहम्मद कैफ नामक पार्टनर के साथ ट्रेवल एजेंट का काम करता था। 11 सितंबर को पुलिस ने उसके साथी नई दिल्ली निवासी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया। कैफ को 1 दिन पर रिमांड लिया गया है। वहीं इनके साथियों का पता लगाने के लिए दिल्ली, पटियाला, जालंधर और अन्य जगहों पर रेड की जा रही है।पुलिस ने इससे पहले जगजीत को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश कर उसका 4 दिनों का रिमांड लिया था। इसके बाद पुलिस ने बीती 10 सितंबर को मामले में सह आरोपी पटियाला निवासी मंजीत सिंह(63) को पकड़ा था। उसके अलावा जालंधर के परमदीप सिंह(36) को भी काबू किया गया था। पुलिस ने मामले में 13 पासपोर्ट बरामद किए हैं।

ये भी पड़े – नशीली दवाईंया सहित स्कूटी सवार गिरफ्तार –900 नशीली दवाईंया के पते बरामद ।

वैवाहिक साइट (Metrimonial site) पर हुई थी मुलाकात

शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह आरोपी (Victim) से एक वैवाहिक साइट पर मिली थी। आरोपी ने खुद को US सिटीजन बताया था। 3 जून, 2022 को लड़की ने आरोपी के साथ खरड़ में सिख रीति-रिवाज के तहत शादी की थी। लड़की के परिवार ने शादी पर लगभग 20 लाख रुपए लगाए थे। वहीं लड़की के परिवार और रिश्तेदारों ने आरोपी को काफी सामान भी दिया था। आरोपी शादी के बाद अपने परिवार के साथ लड़की के साथ सेक्टर 24 में रहने लग गया। इसके बाद वह लड़की और उसके परिवार पर लड़की और उसके रिश्तेदारों को उसके जरिए वीजा लगाने का दबाव डालने लगा। उनके पासपोर्ट उसने अपने पास रख लिए। आरोपी ने उनसे 75 लाख रुपए की डिमांड की। इतनी भारी रकम मिलने के बाद भी आरोपी (Victim) लड़की के माता-पिता और भाई से दहेज के रुप में और रकम मांगने लगा। वहीं धमकी देने लगा कि रकम न देने पर वह लड़की को छोड़ देगा। उसकी मांग पूरी करने के बावजूद वह लड़की को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने लगा।

मां-बाप को बिजनेस पार्टनर बताया

शिकायतकर्ता को पता लगा कि आरोपी पहले से ही जालंधर की एक लड़की से शादी कर चुका था। उसकी एक बेटी भी हुई थी। वहीं अन्य शादी सेक्टर 35 ए की एक महिला से की थी। आरोपी (Victim) ने अपने पिता बलविंदर सिंह और मां सुनीता मल्होत्रा को रोका के दौरान अपना बिजनेस पार्टनर बताया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक. आरोपी की बहन और मंजीत सिंह नामक एक रिश्तेदार भी इस साजिश में शामिल था।

इतनी शादियां कर चुका था जगजीत

पहली शादी उसने वर्ष 2007 में की थी और 3 महीने में ही तलाक ले लिया था।
दूसरी शादी उसने वर्ष 2009 में की और उसकी एक बेटी भी है।
तीसरी शादी उसने वर्ष 2017 में नवांशहर की एक युवती से की।
चौथी शादी उसने वर्ष 2014 में की।
पांचवी शादी उसने शिकायतकर्ता के साथ जून, 2022 में की थी।
यह केस दर्ज हैं आरोपी जगजीत पर :-

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

वर्ष 2017 में फगवाड़ा (पंजाब) में दुष्कर्म, धमकाने, धोखाधड़ी, जालसाजा, दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ था। उसमें वह अंडरग्राउंड हो गया था। 2 दिसंबर, 2017 को उसके खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली, कपूरथला में जेल में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2011 में उसके खिलाफ थाना सदर, जालंधर में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। 7 महीने बाद जमानत लेकर वह वर्ष 2012 में USA चला गया था। वह केस में भगौड़ा हो गया था और डिपोर्ट करवा लाया गया था। 9 अप्रैल, 2017 को जालंधर में उसके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज हुआ और 3 महीने बाद गिरफ्तार हुआ। वह कपूरथला और नाभा की जेल में रहा। 30 मार्च, 2022 को उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ थाना भोगपुर में धोखाधड़ी, आपराधिक स्तर पर विश्वासघात और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स (रेगुलेशन) एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

Tags: ChandigarhChandigarh police Arrest VictimfraudLocal Tricity NewsMetrimonial FrraudVictim
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In